India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। जिसके बाद अब इस मंच पर महौल पूरा गर्म हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, अब मंच पर साहित्य के दिग्गजों का आगमन हुआ। जिसके साथ ही दर्शक दिर्घा में एक उत्साह का माहौल बन गया।
बता दें कि, इंडिया न्यूज के मंच पर आज आएं कवियों में अनामिका जैन अंबर, सोनरूपा विशाल, सर्वेश अस्थाना के साथ-साथ कवि सिखा के आगमन और पंक्तियों ने वहां उपस्थित दर्शको झूमने लगे।
India News Manch 2023
हिंदी साहित्य की दिग्गज कवि अनामिका जैन ने शुरूआत के साथ ही माहौल में गर्मी बढ़ा दी। उन्होने अपने विरोधियों को अपनी पंक्ति के माध्यम से जोरदार जवाब दिया।
अपने गायकी के माध्यम से सोनरूपा विशाल ने देश में बदलाव और विकास के साथ- साथ कई मुद्दों को उठाते हुए समा बांध दिया। इसके साथ ही सोनरूपा विशाल ने महिला शक्ति को लेकर पंक्तियों की कतरा लगा दी। जिसमें उन्होने महिलाओं के संघर्ष का जिक्र किया।
सर्वेश अस्थाना के बाद मंच पर कवि सिखा ने महिलाओं पर पंक्ति कही। इसके साथ ही सिखा ने नारी शक्ति को लेकर बातें कही।
अनामिका जैन के बाद सर्वेश अस्थाना ने अपने राजनीतिक व्यंगता के माध्यम से राजनेताओं पर हमला किया। उन्होने एक राजनेताओं का उदाहण देते हुए दर्शको का खुब मनोरंजन किया।
ये भी पढ़े