<
Categories: देश

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज’ के मंच पर इमरान प्रतापगढ़ ने क्यों की राहुल गांधी की तारीफ, Video

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 में बतौर मेहमान आए राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 में पधारे राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंंचे. सवाल-जवाब के दौरान इमरान ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिए. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने शायरी की चुनिंदा पंक्तियों से समां बांध दिया.

पर्यटन करने नहीं सेमीनार में शामिल होने गए हैं राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों के दौरे पर गए तो इस बीच राहुल गांधी भी विदेश चले गए? एंकर के इस सवाल पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मीडिया नरेटिव सेट करने में लग जाता है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी गए तो मीडिया ने सवाल नहीं किया, लेकिन राहुल गांधी विदेश गए तो सवाल उठ गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश पर्यटन करने नहीं गए बल्कि सेमीनार में शामिल होने गए हैं.

शायरी से बांधा समां

एंकर के अनुरोध पर प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ‘पूछता है तिलक से वजू चीखकर.., आमने-सामने रूबरू चीखकर.., लड़ के दंगों में जिसको बहाया गया, पूछता है हमारा लहू चीखकर, जब तेरा और मेरा एक ही रंग है, फिर बताओ भला किसलिए जंग है.’ सुनाई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया. बता दें कि इमरान प्रतापगढ़ी देश के जाने-माने शायर हैं. वह अपनी शायरी से सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर लगातार प्रहार करते रहते हैं. इसके अलावा संसद में कई बार अपनी शायरी से इस कदर हमला बोलते हैं कि सत्ता पक्ष के लोग भी सराहना करने से नहीं चूकते. यह बात उन्होंने बुधवार ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर बताई.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की तारीफ की

इंडिया न्यूज मंच’ पर बतौर मेहमान पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी बेहद ईमानदार हैं. उनकी एक खूबी यह है कि वह नफरत की राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि मैं नफरत की राजनीति कर ही नहीं सकता है. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में कहा कि वह इतनी उम्र में भी इतने ऊर्जावान है. एक-एक घंटे संसद में बोलना कम बड़ी बात नहीं है. उनकी जैसी ऊर्जा तो युवाओं में नजर नहीं आती है.

संसद में देते हैं जोरदार भाषण

वहीं, इससे पहले राज्यसभा में कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव से जब पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डालकर वोट खरीदा गया हो तो कैसा चुनाव सुधार और कैसी बहस?

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST