Hindi News / Indianews / India Tanzania Talks On The Relationship Between India And Tanzania After The 80s

India-Tanzania: 80 के दशक के बाद भारत और तंजानिया के रिश्ते पर बातें, राष्ट्रपति सामिया सुलुहु का भारत आना कैसे है संकेत जानिए

India News (इंडिया न्यूज),India-Tanzania: भारत और तंजानिया के रिश्ते को लेकर बातें तेज हो रही है क्योंकि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं। वहीं इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि, राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),India-Tanzania: भारत और तंजानिया के रिश्ते को लेकर बातें तेज हो रही है क्योंकि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं। वहीं इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि, राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद भारत की यात्रा है।

  • संबंधो को नई गति मिलेगी

विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, संबंधों को एक नई गति देने के लिए तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन भारत यात्रा पर आई हैं। वह सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह और पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार शाम तंजानिया की राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा राष्ट्रपति से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

Mamata Banerjee ने करवा दी अपने ही देश की बेइज्जती? विदेशी मीडिया के सामने कह दी इतनी बड़ी बात

India-Tanzania

ये है महत्वपूर्ण बातें

1. तंजानिया में अभी बहुत सारे बहुमूल्य खनिज जिनमें हीरे, सोने, निक्कल, कोयला, लोहा विशाल मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पर धरती के नीचे यूरेनियम भी मौजूद हैं।
2. इसके अलावा यहां एक और दुर्लभ खनिज पाया जाता है जिसका नाम है टैन्जनाइट, आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला यह धातु सिर्फ तंजानिया में ही पाया जाता है।
3. तंजानिया की तटरेखा भी 1424 किमी लम्बी है और यहां पर भारी मात्रा में गैस और कच्चा तेल मिलने की संभावना है।

इन मुद्दों को मिलेगी प्रथामिकता

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, तंजानिया के विदेश मंत्री जनवरी यूसुफ मकाम्बा ने कहा कि, दोनों देश सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। जिसकी जानकारी देते हुए यूसुफ ने कहा कि, हम अगले तीन वर्षों में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तंजानिया के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है।

80 के दशक में भारत के रिश्ते

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि, भारत और तंजानिया के रिश्ते 80 के दशक तक प्रभावशाली थे। जिसके लिए तंजानिया के तत्कालीन राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे को 1974 में जवाहरलाल नेहरू अवार्ड और 1995 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब वैश्विक दक्षिण में चीन के प्रभाव पर नियंत्रण के लिए तंजानिया के साथ सहयोग महत्वपूर्ण है। बता दें कि, चीन के साथ तंजानिया ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है। वह नहीं चाहता कि चीन के कर्ज जाल में फंसे। तंजानिया लिए भारत एक बेहतर विकल्प है। तंजानिया भारत को खनिज पदार्थ निर्यात करता है जिसमें विशेषकर सोना आता है। बदले में भारत पेट्रोलियम उत्पाद, दवाइयां व इंजीनियरिंग संबंधित उत्पादों को तंजानिया को निर्यात करता है।

ये भी पढ़े 

Tags:

IndiaIndia News in HindiLatest India News UpdatesPm Narendra ModiPresident Murmutanzania
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue