Aaj Ka Mausam: सोमवार को दिल्ली में कोहरे के बाद आज राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने कल राजधानी में हल्के कोहरे का भी अनुमान लगाया है.
आज का मौसम
Aaj Ka Mausam 2 Feb 2026: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है, जिसका असर दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत पर पड़ेगा. इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आज पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा.
सोमवार को दिल्ली में कोहरे के बाद आज राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने कल राजधानी में हल्के कोहरे का भी अनुमान लगाया है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली में आज सुबह शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. CPCB के दावे के मुताबिक कई इलाके में AQI ‘334’ दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है.
हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार एक-दूसरे से सटे हुए हैं, लेकिन दोनों राज्यों में मौसम एक जैसा नहीं है. उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज आजमगढ़, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में बारिश की उम्मीद है. वहीं, बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, सुबह हल्का कोहरा रह सकता है. पटना का मिनिमम टेम्परेचर आज 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
उत्तराखंड में भी मौसम बदलने वाला है. IMD के मुताबिक, आज नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बारिश की उम्मीद है. बारिश से टेम्परेचर में भी गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को राज्य में हल्की बर्फबारी और बारिश की उम्मीद है, जिसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहेगा. हालांकि, शुक्रवार को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश भी देखी जा सकती है.
9 राज्यों उत्तर प्रदेश,हरियाणा,उत्तराखंड,हिमाचल,राजस्थान,मध्य प्रदेश,गुजरात,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया गया है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिलसिला जारी रहेगा और इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं. IMD के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक कोटा, उदयपुर संभाग और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…