<
Categories: देश

Weather Update: 15 शहरों में घने कोहरे का Alert, शीतलहर कहां करेंगी परेशान; नोट कर लें IMD का लेटेस्ट अपडेट

India Weather 10 December 2025 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर को छोड़ दें तो देश के कई राज्यों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही कोहरा भी अब लोगों को परेशान करने के लिए तैयार है.

India Weather 10 December 2025 in Hindi: कई राज्यों में जारी शीतलहर (Cold wave grips north India) के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू हो गया है. उधर, घने कोहरे (Dense Fog) ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. वहीं, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है. इसके बाद पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आ सकता है. इसके चलते ठंड में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से बढ़ेगी जबरदस्त ठंड

IMD के मुताबिक, पूरे सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, लेकिन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में तेजी से बदलाव होगा. ना केवल ठंड बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट होगी. वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है.

कहां-कहां होगी बारिश?

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि को लेकर मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु के अलावा केरल और अंडमान के साथ-साथ निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है.

यूपी समेत किन राज्यों में परेशान करेगा

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 10 दिसंबर को पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. दिल्ली-एनसीआर के साथ कुछ राज्यों को छोड़ दें तो उत्तर भारत में अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है. यूपी में भी कोहरे की दस्तक हो गई है. IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में 10 दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा बनने की संभावना है. इस दौरान लोगों को विजिबिलिटी की समस्या से दिक्कत हो सकती है, लेकिन घना कोहरा छाने में अभी समय है.

उत्तर भारत के 15 शहरों में कोहरे की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोहरा लोगों को परेशान करने लगा है. पंजाब में कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है. IMD के अनुसार, नैनीताल, मसूरी, मनाली, शिमला, कुफरी, केलोंग और लाहौल स्पीति में घने कोहरे का अलर्ट जारी है. यूपी के कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर के अलावा पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट और रूप नगर में घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया है. कुल मिलाकर उत्तर-भारत के 15 शहरों घने को कोहरे की चेतावनी जारी है.

किन राज्यों में Cold Wave का अलर्ट

IMD ने उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में भी 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर कहर बनकर लोगों को दिक्कत दे सकती है. IMD के अनुसार, शीतलहर से 10-13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को दिक्कत होगी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Supreme Court: 4 साल की मासूम से दरिंदगी पर SC सख्त; पुलिस पर गिरी गाज, डॉक्टर और CWC भी जांच के घेरे में

4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा फूट पड़ा.…

Last Updated: March 25, 2026 18:00:13 IST

Shakti Bill: 3 साल की सजा और… महिलाओं के खिलाफ पर जीरो टॉलेरेंस, शक्ति कानून बिल पास, जानें 10 अहम बिंदु

Shakti Bill Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम माने जा रहे…

Last Updated: March 25, 2026 18:01:50 IST

Ram Navami Holidays 2026: यूपी में राम नवमी का अवकाश, स्कूल और बैंक से लेकर क्या-क्या रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया…

Last Updated: March 25, 2026 18:07:17 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं फॉर्च्यूनर? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका…

Last Updated: March 25, 2026 17:50:36 IST

कैमरा में दमदार हैं OnePlus Nord 6 vs iPhone 16 Plus, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

हालांकि, OnePlus Nord 6  को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, अप्रैल…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:42 IST

पापड़ में छिपा ‘झापड़’ ढूंढना नहीं है आसान, 15 सेकेंड में सिर्फ तेज नजर वाले ही जीतेंगे ये चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:52 IST