<
Categories: देश

Army Day 2026: सैन्य शक्ति की रीढ़ है भारत की ये टॉप 7 घातक मिसाइलें, दुश्मनों की नींद उड़ाने के लिए काफी

Army Day 2026: भारत की ये टॉप 7 घातक मिसाइलें अपने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है. देखें इसकी रेज क्षमता, पावर, उड़ने की शक्ति और उड़ाने की शक्ति.

Army Day 2026: दुश्मन अगर भारत को आंख दिखाने की सोचे भी, तो उसे पहले अग्नि की आग, आकाश की ऊंचाई और ब्रह्मोस की तेज गति की याद पहले आनी चाहिए. भारतीय सेना दिवस 2026 सैन्य तैयारी और सुरक्षा के लिहाजे से एक टर्निंग पॉइंट माना जाएगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस साल भारतीय सेना की तीनों ताकतें यानी थल सेना, जल सेना और वायु सेना आधुनिक हथियारों से लैस होने वाली है और भारत को वैश्विक सैन्य श्क्ति के रूप में मजबूत बनाने वाली है. आइए जानते हैं, ऐसी ही भारत के टॉप 7 आधुनिक और खतरनाक मिसाइलों के बारे में, जो भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूत बनाती हैं.

अग्नि-5 (ICBM)

भारत के रणनीतिक ताकत का सबसे बड़ा हथियार अग्नि-V एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 7,000-8,000 किलोमीटर है. इसे देश की प्रमाणु प्रतिरोधक क्षमता की रीढ़ मानी जाती है. इसके ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह प्रमाणु मिसाइल को ले जाने में सक्षम है. साथ ही यह हाई टेक गाइडेंस सिस्टम से लैस है.

तेजस Mk-1A

वायुसेना की ताकत की नई उड़ान तेजस Mk-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. इसका निर्माण भारत में ही हुआ है और यह पहले के तेजस के मुकाबले कई गुना ज्यादा खतरनाक, ज्यादा एडवांस है. यह कई तरह के आधुनिक मिसाइलों से पूरी तरह लैस है.

ब्रह्मोस मिसाइल

मोस्ट पावरफुल और डेंजरस मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस मिसाइल विकसित विश्व की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में दर्ज है. यह मिसाइल भारत और रूस का मिश्रण है. यह घातक मिसाइल 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के परखच्चे उड़ा सकती है. इसकी मारक क्षमता 290 से 600 किलोमीटर तक है

आकाश मिसाइल

भारत का बेहतरीन एयर डिफेंस कवच आकाश मिसाइल हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है. इसकी मारक क्षमता रेंज 30 से 35 कीमी है, इसके भीतर यह अपने लक्षय को एक झटके में खत्म कर सकती है.

पृथ्वी मिसाइलें

भारत की पहली बैलिस्टिक ताकत पृथ्वी मिसाइल है. इसके कई सीरीज की मिसाइलें मौजूद है. इसमें पृथ्वी 1, पृथ्वी 2 और पृथ्वी 3 है शामिल है. इसकी रेंज 150 से 350 कीमी है.

पिनाका सिस्टम

भारत की बेस्ट स्वदेशी रॉकेट की ताकट पिनाका सिस्टम है. इसमें GPS और INS की एडवांस तकनीक मौजूद है. इस रॉकेट सिस्टम से मात्र 44 सेकेंड मे 72 रॉकेट उड़ाए जा सकते हैं. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST