Love Jihad Controversy: मोनालिसा और एक्टर फरमान की शादी को SC वकील नाजिया इलाही खान ने बताया 'प्रॉपर लव जिहाद'. इसके साथ जुड़ा 'टेरर एंगल'? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा सच...
Monalisa
Monalisa Marriage Controversy: कुंभ मेला वायरल गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले और अभिनेता फरमान खान की शादी लगातार विवादों के घेरे में है. केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई इस शादी को अब कानूनी और राजनीतिक मोड़ देने की कोशिश की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने इस विवाह पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे ‘लव जिहाद’ का स्पष्ट मामला करार दिया है.
मध्य प्रदेश में पत्रकारों से बात करते हुए नाजिया इलाही खान ने कहा, ‘यह कोई सामान्य शादी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धज्जियां उड़ाई गई हैं. नाजिया ने आगे कहा कि हिंदू परंपराओं का दुरुपयोग किया गया है. उन्होंने तर्क दिया, ‘फरमान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया है कि वह अभी भी मुस्लिम है. ऐसे में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करना धर्म को ठेस पहुंचाने वाला काम है. यह एक बड़ा अपराध है.
नाजिया खान ने इस मामले में प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का हाथ होने का अंदेशा भी जताया है. उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के पैरोल पर बाहर आते ही कट्टरपंथी संगठन सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों में बाहरी फंडिंग हो सकती है और केरल सरकार पर भी कट्टरपंथियों को समर्थन देने का आरोप लगाया. उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप और सुरक्षा एजेंसियों से जांच की मांग की है.
विवाद बढ़ता देख मोनालिसा और फरमान ने पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष साफ कर दिया था. मोनालिसा ने बताया कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से हुई है. मोनालिसा ने कहा, ‘शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है. मेरे घरवाले मेरी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे, जिसे मैं भाई मानती थी. इसलिए मैंने फरमान से शादी का फैसला किया. हमने अपना धर्म नहीं बदला है, फिर इसे लव जिहाद कहना गलत है.’
फरमान ने इस दौरान कहा, ‘हम कलाकार हैं और हमारे लिए सभी धर्म बराबर हैं. मोनालिसा की खुशी के लिए मैंने हिंदू परंपराओं को निभाया. मैं उससे प्यार करता हूँ और हम दोनों ने अपने-अपने धर्म को बरकरार रखा है.’ सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर बहस छिड़ी हुई है, जहां एक तरफ लोग इसे निजी पसंद बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नाजिया इलाही खान जैसे लोग इसे सोची-समझी साजिश करार दे रहे हैं.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…