Army Day 2026: भारत की ये टॉप 7 घातक मिसाइलें अपने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है. देखें इसकी रेज क्षमता, पावर, उड़ने की शक्ति और उड़ाने की शक्ति.
Army Day 2026
Army Day 2026: दुश्मन अगर भारत को आंख दिखाने की सोचे भी, तो उसे पहले अग्नि की आग, आकाश की ऊंचाई और ब्रह्मोस की तेज गति की याद पहले आनी चाहिए. भारतीय सेना दिवस 2026 सैन्य तैयारी और सुरक्षा के लिहाजे से एक टर्निंग पॉइंट माना जाएगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस साल भारतीय सेना की तीनों ताकतें यानी थल सेना, जल सेना और वायु सेना आधुनिक हथियारों से लैस होने वाली है और भारत को वैश्विक सैन्य श्क्ति के रूप में मजबूत बनाने वाली है. आइए जानते हैं, ऐसी ही भारत के टॉप 7 आधुनिक और खतरनाक मिसाइलों के बारे में, जो भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूत बनाती हैं.
भारत के रणनीतिक ताकत का सबसे बड़ा हथियार अग्नि-V एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 7,000-8,000 किलोमीटर है. इसे देश की प्रमाणु प्रतिरोधक क्षमता की रीढ़ मानी जाती है. इसके ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह प्रमाणु मिसाइल को ले जाने में सक्षम है. साथ ही यह हाई टेक गाइडेंस सिस्टम से लैस है.
वायुसेना की ताकत की नई उड़ान तेजस Mk-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. इसका निर्माण भारत में ही हुआ है और यह पहले के तेजस के मुकाबले कई गुना ज्यादा खतरनाक, ज्यादा एडवांस है. यह कई तरह के आधुनिक मिसाइलों से पूरी तरह लैस है.
मोस्ट पावरफुल और डेंजरस मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस मिसाइल विकसित विश्व की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में दर्ज है. यह मिसाइल भारत और रूस का मिश्रण है. यह घातक मिसाइल 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के परखच्चे उड़ा सकती है. इसकी मारक क्षमता 290 से 600 किलोमीटर तक है
भारत का बेहतरीन एयर डिफेंस कवच आकाश मिसाइल हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है. इसकी मारक क्षमता रेंज 30 से 35 कीमी है, इसके भीतर यह अपने लक्षय को एक झटके में खत्म कर सकती है.
भारत की पहली बैलिस्टिक ताकत पृथ्वी मिसाइल है. इसके कई सीरीज की मिसाइलें मौजूद है. इसमें पृथ्वी 1, पृथ्वी 2 और पृथ्वी 3 है शामिल है. इसकी रेंज 150 से 350 कीमी है.
भारत की बेस्ट स्वदेशी रॉकेट की ताकट पिनाका सिस्टम है. इसमें GPS और INS की एडवांस तकनीक मौजूद है. इस रॉकेट सिस्टम से मात्र 44 सेकेंड मे 72 रॉकेट उड़ाए जा सकते हैं. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…