<
Categories: देश

जम्मू-कश्मीर: डोडा में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत और कई अन्य हुए घायल

Indian Army Vehicle Accident: जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से कम से कम 10 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

जम्मू-कश्मीर, डोडा: जम्मू कश्मीर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला ये है कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से कम से कम 10 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. जानकारी सामने आ रही है कि यह दुर्घटना तब हुई जब कैस्पर वाहन भद्रवाह-चंबा रोड पर जा रहा था. जानकारी सामने आ रही है कि वाहन सड़क से फिसलकर करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया. वाहन में 17 सैनिक सवार थे, जिनमें से 10 को मृत घोषित कर दिया गया है.

दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद सेना, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.

घायल सेना के जवानों को अस्पताल में कराया गया भर्ती (The injured soldiers were admitted to the hospital)

घायल सेना के जवानों को खाई से निकालकर भद्रवाह के पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर 4 सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया. कई अन्य घायल सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बाद में उन्हें विशेष मेडिकल इलाज के लिए उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया. सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैंशु. रुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह दुर्घटना जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में हुई. हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने और यह जानने के लिए जांच चल रही है कि यह सड़क से कैसे फिसल गया.

Union Budget 2026: हलवा सेरेमनी से शुरू होती है ‘बजट प्रक्रिया’-क्या है इसका असली मतलब और

उपराज्यपाल ने किया ये पोस्ट (The Lieutenant Governor made this post)

उपराज्यपाल के कार्यालय ने दुर्घटना के बाद शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक बयान में कहा गया कि डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ. हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

यह दुर्घटना जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी हुई सुरक्षा स्थिति और देश में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सीमा पर कड़ी निगरानी के बीच हुई है. किश्तवाड़ में एक मुठभेड़ और उसके बाद तलाशी अभियान की रिपोर्टों के मद्देनजर, चंबा और छतरू के पड़ोसी क्षेत्रों में भी सुरक्षा हाई अलर्ट पर कर दी गई है.

Train-Flight Delay: कोहरे की कहर, 80 से ज्यादा ट्रेन लेट चल रही है; फ्लाइटों पर भी है असर

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST