<

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर जाकर रिजर्वेशन टिकट भी बुक कराई होगी. टिकट बुक कराने के बाद 10 अंकों वाला पीएनआर नंबर मिलता है. बहुत सो लोग इस पीएनआर का फुल फॉर्म नहीं जानते होंगे. आइए जानते हैं...

Indian Railway GK: आपने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा. इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रिजर्वेशन टिकट बुक कराया होगा. टिकट बुक कराने के बाद एक 10 अंकों वाला पीएनआर नंबर मिलता है. बहुत से लोग इस पीएनआर नंबर के बारे में नहीं जानते. 90 फीसदी लोग इसका फुल फॉर्म तक नहीं जानते होंगे. इस नंबर के जरिए टिकट की डिटेल्स चेक की जाती हैं. इससे पता चल जाता है कि आपका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं, आपकी टिकट किस बोगी और सीट नंबर क्या है? ये सभी जानकारी आपको PNR नंबर के जरिए मिल सकती हैं.

क्या है PNR का फुल फॉर्म?

ट्रेन में सफर करने वाले और ट्रेन की टिकट बुक कराने वाले लगभग 90 फीसदी लोग PNR का फुल फॉर्म नहीं जानते होंगे. बता दें कि जब आप अपनी रिजर्वेशन टिकट बुक कराते हैं, चाहें वो ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, तब 10 अंकों का एक नंबर मिलता है, जिसे पीएनआर नंबर कहा जाता है. इसका फुल फॉर्म पैसेंजर नेम रिकॉर्ड होता है. इसमें एक या उससे ज्यादा पैसेंजर्स की डिटेल्स हो सकती हैं. PNR स्टेटस से आपके ट्रेन के सफर की जानकारी के बारे में पता चलता है. 

मिलती हैं ये डिटेल्स

PNR स्टेटस से आपकी बुकिंग कन्फर्म हुई है या नहीं? आपकी सीट के लिए कितना इंतजार करना होगा? इस पीएनआर नंबर की मदद से ट्रेन के कोट और बर्थ के साथ ही ट्रेन टिकट, उसका किराया, आगमन-प्रस्थान की तारीख और समय के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा आपकी ट्रेन की टिकट किस स्टेशन से कहां तक के लिए बुक हुई है, इसके बारे में भी जानकारी मिल सकती है.

विश्व का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है भारतीय रेलवे

बता दें कि भारतीय रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. इसके तहत लगभग 22,593 ट्रेनों के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा लोग रोजाना सफर करते हैं. ट्रेन 7300 से ज्यादा स्टेशनों तक पहुंचती हैं. इनमें लोकल ट्रेनें, एक्सप्रेस, राजधानी, सेमी हाई स्पीड, शताब्दी, महाराजा एक्सप्रेस जैसी लग्जरी ट्रेनें शामिल हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Excise Policy 2026: अब पेट्रोल भरवाते समय खरीद सकेंगे शराब! चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…

Last Updated: March 26, 2026 21:09:02 IST

IPL 2026: RCB को तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, श्रीलंका क्रिकेट का दखल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…

Last Updated: March 26, 2026 20:50:54 IST

Viral Video: अरे भाई! पेट्रोल के लिए ये क्या कर रहे लोग, पानी के टैंक में तेल भरवाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…

Last Updated: March 26, 2026 20:28:51 IST