<
Categories: देश

रेलवे चलाएगा 908 स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें लिस्ट और फटाफट करा लें रिजर्वेशन

Indian Railway Runs 908 Special Trains: यात्रियों की सुविधा और दिक्कतों को देखते हुए भारतीय रेलवे गर्मियों के सीजन में 908 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा.

Indian Railway Runs 908 Special Trains: शादी के सीजन और गर्मियों के छुट्टियों में देशभर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर से लाखों लोग बिहार, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में आवागमन करते हैं. इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और लोगों को भी भारी दिक्कत पेश आती है. इस के मद्देनजर भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, समर स्पेशल ट्रेनों का महा-अभियान शुरू किया गया है. ऐसा अप्रैल से जुलाई के बीच होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है.  

चलेंगी 908 स्पेशन ट्रेनें

अप्रैल से जुलाई के बीच होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 908 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया है. इसके बाद यानी 908 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. 

कब तक चलेंगीं स्पेशन ट्रेनें

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल से ही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. ये ट्रेनें मिलकर पूरे देश में 18,262 फेरे (Trips) लगाएंगी.. इन ट्रेनों का परिचालन आगामी 3 महीने के दौरान यानी 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों चलेंगीं.

रेलवे जोन ट्रेनें फेरे
दक्षिण मध्य रेलवे 124 1,184
पश्चिम रेलवे 106 2,078
उत्तर पश्चिम रेलवे 76 2,245
उत्तर रेलवे 76 2,090
मध्य रेलवे 74 3,082
दक्षिण रेलवे 72 558
पूर्व मध्य रेलवे 64 2,711
उत्तर मध्य रेलवे 54 1,163
पूर्वोत्तर रेलवे 52 814
पूर्व तट रेलवे 28 410
पश्चिम मध्य रेलवे 28 408
पूर्व रेलवे 24 392
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 24 220
दक्षिण पूर्व रेलवे 20 276
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 10 122
दक्षिण पश्चिम रेलवे 76 509

 यहां पर बता दें कि 660 ट्रेनों (11,294 फेरे) की अधिसूचना पहले ही रेलवे की ओर से जारी की जा चुकी है. इससे ट्रेनों में आसानी से ट्रेनों की टिकटें मिलेंगीं. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिकृत वेबसाइट (IRCTC) या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. उधर, रेलवे अधिकारियों ने भी दावा किया है कि इस  साल गर्मियों की छुट्टियों और शादी के सीजन को लेकर विशेष तैयारी की गई है, जिससे यात्रियों का सफर आसान किया जा सके. रेलवे की ओर से कहा गया है कि लोग पहले से रिजर्वेशन करा लें तो उनकी यात्रा और भी आसान हो जाएगा  और आपाधापी से भी छुटकारा मिलेगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST