<
Categories: देश

‘सम्मान’ के लिए पिता की हुंकार, रेलवे से वो कौन सी जंग जीती, जिसने देश को चौंका दिया?

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक पिता की अपील पर "मानसिक विकलांगता" (Mental Disability) की जगह "बौद्धिक विकलांगता" (Intellectual Disability) शब्द का इस्तेमाल करने की शुरुआत की है. यह कदम विकलांगता अधिकार अधिनियम 2016 के अनुरूप (According) है.

Indian Railways and Disability Act: भारतीय रेलवे ने एक पिता की अपील पर “मानसिक विकलांगता” की जगह “बौद्धिक विकलांगता” शब्द का इस्तेमाल करने की शुरुआत की है. यह महत्वपूर्ण कदम विकलांगता अधिकार अधिनियम 2016 को दर्शाती है. इस बदलाव से बौद्धिक विकलांगता से ग्रस्त लोगों की गरिमा बढ़ेगी. 

भारतीय रेलवे ने किया महत्वपूर्ण बदलाव

भारतीय रेलवे ने अपने रियायत प्रमाणपत्रों (Concession Certificates) में एक बहद ही महत्वपूर्ण बदलाव किया है. जहां, एक पिता की वकालत के बाद ही “मानसिक विकलांगता”  (Mental Disability) शब्द के जगह पर ही “बौद्धिक विकलांगता” (Intellectual Disability) शब्द का भारतीय रेलवे ने इस्तेमाल किया है.  एक पिता, जिसकी बेटी बौद्धिक विकलांगता से ग्रस्त है, उन्होंने यह महसूस किया कि रेलवे के रियायत प्रमाणपत्रों पर इस्तेमाल किया जा रहा “मानसिक विकलांगता” शब्द न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह विकलांगता अधिकार अधिनियम, 2016 के पूरा विपरीत भी है. 

मामले में पिता ने रेलवे विभाग को लिखा पत्र

इस मामले को लेकर युवती के पिता ने रेलवे अधिकारियों को पत्र में लिखा कि उनकी अपीक का परिणाम भारतीय रेलवे ने आखिरकार स्वीकार कर लिया. साथ ही उन्होंने लिखा कि भारतीय रेलवे के इस फैसले से एक भाषा में सुघार देखने को मिलेगा इसके साथ ही बौद्धिक विकलांगता से ग्रस्त लोगों और उनके परिवारों के सम्मान को बनाए रखने में सबसे ज्यादा अच्छा महत्वपूर्ण कदम में से एक है. 

क्या है मानसिक और बौद्धिक विकलांगता में अंतर?

दरअसल, “मानसिक विकलांगता” शब्द अक्सर सामाजिक कलंक (Stigma) से जुड़ा होता है, तो वहीं, “बौद्धिक विकलांगता” एक चिकित्सकीय रूप से ज्यादा स्वीकार्य शब्दावली (Acceptable Terminology) है. 

भारतीय रेलवे का यह कदम एक बार फिर से  सुनिश्चित करता है कि देश की सबसे बड़ी परिवहन प्रणाली भी समावेशिता (Inclusivity) और मानवाधिकारों को ही दर्शाती है.  यह उन सभी दिव्यांगजनों के लिए एक प्रेरणादायक जीत है, जो सम्मान और समानता के लिए कितने सालों से लगातार संघर्ष करते हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST