<
Categories: देश

CM विजय के नाम पर सरेआम ठगी, मदद के नाम पर ऐंठ रहे पैसे; इंदोर में फेला साइबर ठगी का जाल

Indore Cyber Fraud: इंदौर में CM विजय के फाउंडेशन के नाम पर आर्थिक मदद और लोन दिलाने का दावा कर ठगी की शिकायतें सामने आई हैं. बिजनेस और विदेश में पढ़ाई के नाम पर लोगों को निशाना बनाया गया.

Indore Cyber Fraud : इंदौर से साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने आम लोगों को अपने जाल में फंसाने का एक बेहद शानदार आइडिया निकाला है. ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए तमिलनाडु के एक्टर और सीएम सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय (Tamilnadu Vijay Thalapathy) के नाम का इस्तेमाल किया. लोगों ने दावा किया कि सीएम विजय के फाउंडेशन के नाम पर आर्थिक मदद और लोन का लालच दिया जा रहा था. मामले की गंभीरता से देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई का फैसला लिया. 

ठग ने सीएम विजय के नाम पर ऐंठे पैसे

पुलिसवालों के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, ठग पहले लोगों को फोन करते हैं और खुद को थलपति विजय के फाउंडेशन का कर्मचारी बताते हैं. इसके बाद वे बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन दिलाने के साथ विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद का लालच देते हैं. लोगों को भरोसे में लेने के बाद ठग उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं और रजिस्ट्रेशन करने को कहते हैं. इसके बाद GST, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे चार्ज के नाम पर पैसे जमा करवाए जाते हैं. इस तरह मदद के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे ठग लिए जाते हैं.

तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में इंदौर पुलिस

करीब आधा दर्जन शिकायतें मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले लोगों और उनके गिरोह की जानकारी तमिलनाडु पुलिस के साथ भी साझा की है. अब दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  School Holiday September 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, त्योहारों से भरा है पूरा महीना; देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

पुलिस का साइबर अलर्ट

इंदौर पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. पुलिस ने कहा है कि तमिलनाडु के सीएम विजय या उनके फाउंडेशन के नाम से आने वाले किसी भी अनजान फोन पर तुरंत भरोसा न करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. साथ ही, अपनी बैंक डिटेल, पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर न करें. थोड़ी सी लापरवाही से आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं. इसलिए अनजान कॉल और मैसेज से हमेशा सावधान रहें.

ये भी पढ़ें: फोन पर बात करते हुए 9 साल के बच्चे के उपर महिला ने चढ़ाया कार, बांद्रा में दिल दहला देने वाला हादसा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST