<
Categories: देश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने से पहले करना होगा ये काम, वरना घरवालों के साथ नहीं मना पाएंगे दिवाली-छठ

Railway Ticket Booking: ट्रैन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. IRCTC पर टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट के लिए अब आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा, नया नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे.

IRCTC New Rule: त्योहारों का सीजन है. ऐसे में लोग छठ और दिवाली मनाने के लिए अपने घर जाते हैं. जिसके लिए अक्सर लोग ट्रैन से ही यात्रा करते हैं. लेकिन आज हम आपको टिकट बुक करने से पहले एक जरूरी सूचना देना चाहते हैं. दरअसल, ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है. भारतीय रेलवे ने इस बायत की घोषणा की है कि 1 अक्टूबर, 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए टिकट बुक करने के पहले 15 मिनट के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा. आपकी जानकारी की लिए बता दें इस कदम का उद्देश्य टिकटिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाना और दलालों द्वारा दुरुपयोग को रोकना है.

जानिए क्या बोले अधिकारी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह नियम आरक्षण खुलने के बाद सिर्फ शुरुआती 15 मिनट तक ही लागू रहेगा. इसका मतलब, जब सामान्य बुकिंग विंडो खुलेगी, तो टिकट बुक करने वाले यात्रियों को शुरुआती 15 मिनट तक आधार से प्रमाणीकरण कराना होगा. इसके बाद, टिकट बुकिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकृत टिकट एजेंटों को सामान्य टिकट खुलने के बाद पहले 10 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है. यह प्रावधान पहले की तरह लागू रहेगा. रेलवे ने साफ तौर पर कहा है की नए नियम से एजेंटों पर इस प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं होगा.

जानिए क्यों लिया गया फैसला

यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने साफ तौर पर कहा है कि कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यात्री पहले की तरह ही उन्हीं काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे और उन्हें आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता नहीं होगी. मध्य रेलवे ने यात्रियों से इस बदलाव पर ध्यान देने और अपनी टिकट बुकिंग की योजना बनाने का आग्रह किया है. रेलवे ने कहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद, यात्रियों को पहले 15 मिनट तक आधार प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनकी बुकिंग पूरी नहीं होगी.

 

Heena Khan

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST