<

जंग का असर क्रिकेट मैचों पर… खेलने के लिए नहीं बची गेंदें, बॉल की तंगी से जूझ रहा यह देश

Ball Shortage in UK: ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब क्रिकेट मैचों पर भी दिखने लगा है. दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अब बॉल की तंगी से जूझ रहा है. लोग इसके मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. युद्ध के बीच कच्चे माल और सप्लाई में बाधा के चलते इनकी कमी हुई जिसकी वजह से इंग्लैंड में बॉल नहीं मिल रहे.

नई दिल्ली. ईरान-इजरायल युद्ध (Israel Iran Conflict) के बीच जहां दुनिया गंभीर हालात पर नजर बनाए हुए है, वहीं सोशल मीडिया पर एक अजीब लेकिन तेजी से वायरल हुआ मीम चर्चा में आ गया. ‘England have no balls'(यानी इंग्लैंड के पास गेंदे नहीं है) यह वाक्य सुनने में भले ही मजाकिया लगे, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प और थोड़ा जटिल कारण छिपा है. आइए जानते हैं यह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कैसे जुड़ा है.
दरअसल, खबर सामने आई कि इंग्लैंड में क्रिकेट गेंदों की कमी हो गई है. इस समस्या की जड़ सप्लाई चेन में आई रुकावट बताई जा रही है, जो वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण प्रभावित हुई. क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली ड्यूक गेंदें (Dukes balls) इंग्लैंड में तैयार होती हैं, लेकिन कच्चे माल और सप्लाई में बाधा के चलते इनकी कमी हुई जिसकी वजह से इंग्लैंड में बॉल नहीं मिल रहे.

इंग्लैंड का बन रहा मजाक

यहीं से सोशल मीडिया यूजर्स को मजाक का मौका मिल गया. ‘Balls’ शब्द का मतलब जहां क्रिकेट की गेंद से है, वहीं अंग्रेजी स्लैंग में इसका अर्थ “हिम्मत” भी होता है. इस डबल मीनिंग को लेकर यूजर्स ने ब्रिटेन की विदेश नीति पर तंज कसना शुरू कर दिया. ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान यूके ने सीधे सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाए रखी और कूटनीतिक रास्ता अपनाने की बात कही. कुछ लोगों ने इस रुख को ‘कमज़ोर’ बताते हुए ‘England have no balls’ मीम के जरिए व्यंग्य किया.

सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड

देखते ही देखते यह मीम ट्विटर, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह पूरा मामला ज्यादा गंभीर नहीं, बल्कि इंटरनेट की मीम का हिस्सा है, जहां किसी भी खबर को अलग नजरिए से पेश कर दिया जाता है. यह घटना यह भी दिखाती है कि कैसे आज के दौर में खेल, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं एक साथ मिलकर वायरल कंटेंट बना देती हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST