<
Categories: देश

India News Manch 2025: दो दिवसीय ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 का शानदार समापन, अंतिम सत्र में शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने बांधा समां

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 के दौरान सम्मानित मेहमानों ने राजनीति, शासन, सुधार और देश की भविष्य की दिशा जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क का मशहूर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेवइंडिया न्यूज मंचका बुधवार (17 दिसंबर, 2025) की शाम को शानदार अंदाज में समापन हुआ. इसमें रोचक बात यह रही कि ‘इंडिया न्यूज मंच’ की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी से बातचीत के साथ हुई और समापन कांग्रेस के ही राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के शानदार संबोधन से हुआ. इस दौरान यानी दो दिन चले ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और शायर तक पधारे. दो दिन तक देश में मौजूद आर्थिक और सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श हुआ. ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर वक्ताओं से सिर्फ समस्याओं पर ही चर्चा नहीं हुई बल्कि उनके निदान पर भी सार्थक बातचीत हुई. सबसे अच्छी बात यह रही कि संसद का शीतकालीन सत्र चलने के बावजूद केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने इस सार्थक बातचीत में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि दिल खोलकर अपनी बातें भी रखीं.

कहां हुआ आयोजन?

इंडिया न्यूज मंच’ 2025 का शानदार आयोजन स्थल इस बार दिल्ली के जनपथ स्थित होटल इम्पीरियल में हुआ. दो दिवसीय मेगा पॉलिटिकल कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के सभी चैनलों पर किया गया. इनमें इंडिया न्यूज़, न्यूज़एक्स और नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनल भी शामिल रहे. इसके अलावा, बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस परिचर्चा को इंडिया न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी देखा.

नौवें संस्करण में समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण में दो दिन (16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025) पधारे मेहमानों ने विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. वैसे भी ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ राजनीतिक नेतृत्व को एक साथ लाकर समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर संवाद कराने के लिए मशहूर है. इस दौरान यानी विचार-विमर्श के दौरान मुद्दों पर चर्चा करने के साथ सार्थक समाधान देने का भी प्रयास किया जाता है.

इन प्रमुख मेहमानों ने की शिरकत

  • नितिन गड़करी (केंद्रीय मंत्री)
  • ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
  • इमरान प्रतापगढ़ी (शायर और राज्यसभा सांसद)
  • कमलजीत सहरावत (सांसद, दिल्ली)
  • मनीष तिवारी (राज्यसभा सांसद)
  • मनसुख एल मंडाविया (केंद्रीय मंत्री)
  • रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस नेता और प्रवक्ता)
  • अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद)
  • अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)
  • सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
  • जितेन्द्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
  • रामदास आठवले (केंद्रीय मंत्री)

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने महिला क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण के पहले दिन वर्ल्ड चैंपियन भारतीय ​​​​विमेंस ब्लाइंड टीम भी पहुंची. इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मंच पर मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया. इसके साथ ही सभी को सम्मानित भी किया. इस मौके पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सदस्य करुणा कुमारी पांगी, काव्या वी., सिमु दास, जमुना रानी टुडू, अनु कुमारी, अनेखा देवी, बसंती हांसदा, सुनीता सरथे, सिमरनजीत कौर के साथ शैलेंद्र यादव (महासचिव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉरब्लाइंड इन इंडिया) भी मौजूद रहे.

ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने मेहमानों का किया शुक्रिया अदा

Dr Aishwarya Pandit Sharma

‘इंडिया न्यूज मंच’ के आयोजन के अंतिम दिन यानी बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा (Dr Aishwarya Pandit Sharma) ने बतौर मेहमान पधारे सभी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों को धन्यवाद कहा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST