<
Categories: मनोरंजन

हेलीपैड, प्राइवेट स्टूडियो और 200 कर्मचारी, क्या आपने देखा मीका सिंह का 100 एकड़ में फैला फार्महाउस; सलमान भी हो जाएंगे हैरान!

Mika Singh: हाल ही में गायक मीका सिंह का दिल्ली स्थित फार्महाउस चर्चा में बना हुआ है, जो 100 एकड़ में फैला हुआ है. यहां दिन के समय 200 कर्मचारी काम करते हैं. जानिए इस फार्महाउस की खासियत.

Mika Singh Farmhouse: कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ गायक-रैपर मीका सिंह के दिल्ली में बने 100 एकड़ के फार्महाउस का दौरा किया. इस दौरान मीका सिंह ने अपने भव्य फॉर्महाउस की झलक दिखाई और बताया कि वहां क्या-क्या खासियत है. इतना ही नहीं, गायक ने कहा कि अगर सलमान खान देख लो तो वो भी हैरान हो जाएंगे. 

फार्महाउस की वजह से 150 परिवारों को मिला रोजगार

मीका सिंह ने फराह खान को बताया कि फार्महाउस से रोजगार भी पैदा होता है. उन्होंने कहा कि उनका 100 एकड़ का फार्महाउस सिर्फ उनकी कीमती संपत्ति ही नहीं है, बल्कि इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलता है. उन्होंने कहा कि इस फार्म की वजह से करीब 150 परिवारों की आजीविका चल रही है. यहां खेती के साथ-साथ कई दूसरे काम भी किए जाते हैं, जिससे लोगों को काम मिलता है. सिंगर ने बताया कि यहां दिन में लगभग 200 लोग काम करते हैं और रात में केवल 50 लोग फॉर्म में रहते हैं. 

हेलीपैड, घोड़े, मंदिर सब मौजूद

100 एकड़ में फैले इस विशाल फार्महाउस में घोड़े, ट्रैक्टर, एक ऊंट, सरसों के खेत, एक हेलीपैड और यहां तक ​​कि मंदिर और गुरुद्वारा सहित कई पूजा स्थल भी मौजूद हैं. गुरुद्वारे के बारे में बात करते हुए मीका ने बताया कि यहां चौबीसों घंटे पाठ होता है. इतना ही नहीं, इस फार्महाउस में एक संगीत स्टूडियो भी बना है, जहां गायक अपना रियाज करते हैं. 

देसी ढाबा भी है

आपको बता दें कि इस फार्महाउस में ढाबे जैसी शैली का कैफे भी है. जहां पारंपरिक खाट भी मौजूद है. मीका सिंह ने फराह खान देसी व्यंजनों का स्वाद भी चखाया. खेत में उगाई ताजी सब्जी को तोड़कर देसी स्टाइल में पकाया गया, फिर उसे परोसा गया. साथ ही आपको बता दें कि इसमें डेयरी फॉर्म भी है. 

सलमान खान को लेकर क्या बोले मीका सिंह?

फार्महाउस का दौरा करने के दौरान फरहा खान ने मीका सिंह को चिढ़ाते हुए पूछा कि क्या सलमान खान ने वह प्रॉपर्टी देखी है? जब मीका ने जवाब दिया कि उन्होंने नहीं देखी, तो फराह हंस पड़ीं और बोलीं, ‘इसे देखने के बाद वो कर्जत को भूल ही जाएंगे’. जानकारी के लिए बता दें कि कर्जत में सलमान खान का फार्महाउस है, जो एक लोकप्रिय जगह है. यहां अक्सर उन्हें अपने परिवार और फिल्म जगत के साथियों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST