<
Categories: देश

India News Manch 2025: दो दिवसीय ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 का शानदार समापन, अंतिम सत्र में शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने बांधा समां

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 के दौरान सम्मानित मेहमानों ने राजनीति, शासन, सुधार और देश की भविष्य की दिशा जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क का मशहूर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ का बुधवार (17 दिसंबर, 2025) की शाम को शानदार अंदाज में समापन हुआ. इसमें रोचक बात यह रही कि ‘इंडिया न्यूज मंच’ की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी से बातचीत के साथ हुई और समापन कांग्रेस के ही राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के शानदार संबोधन से हुआ. इस दौरान यानी दो दिन चले ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और शायर तक पधारे. दो दिन तक देश में मौजूद आर्थिक और सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श हुआ. ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर वक्ताओं से सिर्फ समस्याओं पर ही चर्चा नहीं हुई बल्कि उनके निदान पर भी सार्थक बातचीत हुई. सबसे अच्छी बात यह रही कि संसद का शीतकालीन सत्र चलने के बावजूद केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने इस सार्थक बातचीत में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि दिल खोलकर अपनी बातें भी रखीं.

कहां हुआ आयोजन?

‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 का शानदार आयोजन स्थल इस बार दिल्ली के जनपथ स्थित होटल इम्पीरियल में हुआ. दो दिवसीय मेगा पॉलिटिकल कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के सभी चैनलों पर किया गया. इनमें इंडिया न्यूज़, न्यूज़एक्स और नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनल भी शामिल रहे. इसके अलावा, बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस परिचर्चा को इंडिया न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी देखा.

नौवें संस्करण में समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण में दो दिन (16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025) पधारे मेहमानों ने विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. वैसे भी ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ राजनीतिक नेतृत्व को एक साथ लाकर समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर संवाद कराने के लिए मशहूर है. इस दौरान यानी विचार-विमर्श के दौरान मुद्दों पर चर्चा करने के साथ सार्थक समाधान देने का भी प्रयास किया जाता है.

इन प्रमुख मेहमानों ने की शिरकत

  • नितिन गड़करी (केंद्रीय मंत्री)
  • ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
  • इमरान प्रतापगढ़ी (शायर और राज्यसभा सांसद)
  • कमलजीत सहरावत (सांसद, दिल्ली)
  • मनीष तिवारी (राज्यसभा सांसद)
  • मनसुख एल मंडाविया (केंद्रीय मंत्री)
  • रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस नेता और प्रवक्ता)
  • अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद)
  • अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)
  • सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
  • जितेन्द्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
  • रामदास आठवले (केंद्रीय मंत्री)

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने महिला क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण के पहले दिन वर्ल्ड चैंपियन भारतीय ​​​​विमेंस ब्लाइंड टीम भी पहुंची. इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मंच पर मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया. इसके साथ ही सभी को सम्मानित भी किया. इस मौके पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सदस्य करुणा कुमारी पांगी, काव्या वी., सिमु दास, जमुना रानी टुडू, अनु कुमारी, अनेखा देवी, बसंती हांसदा, सुनीता सरथे, सिमरनजीत कौर के साथ शैलेंद्र यादव (महासचिव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया) भी मौजूद रहे.

ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने मेहमानों का किया शुक्रिया अदा

Dr Aishwarya Pandit Sharma

‘इंडिया न्यूज मंच’ के आयोजन के अंतिम दिन यानी बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा (Dr Aishwarya Pandit Sharma) ने बतौर मेहमान पधारे सभी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों को धन्यवाद कहा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST