<
Categories: देश

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में अप्रैल में भी चल रही Cold Wave, 2 दिन तक खतरे का अलर्ट

Jammu Kashmir Weather Today 8 April 2026:  मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को अधिकांश स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा.

Jammu Kashmir Weather Today 8 April 2026:  एक ताजा शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के चलते मौसम ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक करवट ली है.  देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के ज्यादातार राज्यों में रुक-रुक हो रही बारिश से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को शाम से रात तक हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर वालों को एयरकंडीशन और कूलर बंद करने के लिए मजबूर कर दिया. पश्चिमी विभोक्ष की वजह से मौसम के एक बार फिर करवट लेने से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में ठंड के साथ शीत लहर (Cold Wave) लौट आई है. जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को दिन भर रुक-रुक कर बारि होती रही. जिससे लोगों आवाजाही तो प्रभावित हुई और ठंड में इजाफा देखने को मिला. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का ताजा अलर्ट आया है, जिसके अनुसार आगामी  9 और  10 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और बारिश लगातार जारी रहेगी. 

रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ सहित कई ज़िलों में एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने बदलते मौसम के मिजाज के चलते जम्मू-कश्मीर के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है. इसके साथ-साथ रुक-रुककर होने वाली बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. 10 अप्रैल तक रुक-रुककर बारिश, तेज़ हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ सहित कई ज़िलों में एडवाइज़री भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि संभावित भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इसके चलते निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों से आधिकारिक रूप से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है.

कई जगहों पर चली शीत लहर

 IMD का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने पिछले 38 घंटों से जम्मू-कश्मीर को प्रभावित किया है. यहां पर बड़े पैमाने पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. IMD की वेबसाइट के अनुसार, जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 7.2 डिग्री कम है. बताया जा रहा है कि लगातार बादल छाए रहने और बारिश के मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है. IMD के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर भारी बारिश जारी रही है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और हवा में ठंडक बढ़ गई. कई जगहों पर शीतलहर भी चल रही है. 

राजमार्ग किया गया बंद

इस बीच प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला राजमार्ग (Highway) बंद कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रामबन जिले में डिगडोल और खूनी नाला के बीच कई जगहों पर भूस्खलन हो गया था. इसके बाद यह फैसला लेना पड़ा. भारी भूस्खलन के चलते दोनों ओर से यानी जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत — वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिलहाल सड़क पूरी तरह से बंद है. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद, पवित्र माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी है.

लोगों के लिए अलर्ट जारी

IMD ने चेतावनी दी है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे. 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव रहेगा.  अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अचानक आने वाली बाढ़ (Flash Floods) का खतरे के मद्देनजर लोगों का अलर्ट किया गया है.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड इंटर में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 11:45:31 IST

एक्टर की मौत फिर सौरव गांगुली की क्यों हो रही फजीहत? अब स्वस्तिका मुखर्जी ने क्रिकेटर पर निकाला भड़ास

Rahul Banerjee Death:न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि राहुल अपनी को-एक्टर स्वेता मिश्रा के साथ…

Last Updated: April 8, 2026 11:44:11 IST

Odisha: जेल की सलाखों के पीछे 6 पुलिसकर्मी! पत्नी ने करवाया अंदर तो कानून के रखवालों ने ही कर डाली कैदी की हत्या

2016 Custodial Death Case: 2016 के हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ी घटनाक्रम…

Last Updated: April 8, 2026 11:16:45 IST

नुकीले नाखून और शरीर पर बाल, अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान; अभिनेता का दिखा अनोखा अंदाज

Allu Arjun Movie: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान हो गया है,…

Last Updated: April 8, 2026 11:33:54 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं? नोट करें शुभ मुहूर्त भी

Varuthini Ekadashi 2026: यह व्रत कठिन होता है. खासतौर से इस व्रत के दौरान अन्न का…

Last Updated: April 8, 2026 10:58:14 IST