Hindi News / Indianews / Jharkhand Former Cm Champai Soren Will Join Bjp On August 30 Himanta Biswa Sarma Made A Big Announcement

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन इस डेट को बीजेपी में होंगे शामिल, हिमंता बिस्वा सरमा ने किया बड़ा ऐलान

Champai Soren: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Champai Soren to join BJP: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की है। इस घोषणा से झारखंड की राजनीति में हलचल मचनी तय थी, सो मच गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झामुमो का पूरी तरह सफाया हो चुका है। आंदोलन से बना झामुमो अब सिर्फ दलालों के कब्जे में है। प्रेम, अमित, अविनाश, राजीव, मिथलेश ने पेट में घुसकर झामुमो को खत्म कर दिया। विनोद बिहारी, सूरज मंडल, साइमन, शैलेंद्र महतो के बाद यह आखिरी कील है।

चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया था ऐलान

बता दें कि, इससे पहले चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वे संघर्ष करेंगे और नई पार्टी की स्थापना करेंगे। चंपई सोरेन ने यह भी कहा था कि अगर रास्ते में कोई दोस्त मिला तो उससे हाथ मिलाएंगे। इससे ऐसा लग रहा था कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। लेकिन कयासों का बाजार अभी भी गर्म था।

किसानों को लेकर दिए गए अपने बयान पर बुरी तरह घिरी कंगना, Rahul Gandhi ने बीजेपी पर उठाया ये बड़ा सवाल

Tags:

Himanta Biswa SarmaindianewsJharkhandJMMRanchitrending Newsइंडिया न्यूजझारखंड
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue