Live TV
Search
Home > देश > मोबाइल पर गेम खेल रहे थे 4 दोस्त, फिर अचानक आसमान से टूट पड़ी मौत; कड़कड़ाती बिजली से झुलसे 10 लोग

मोबाइल पर गेम खेल रहे थे 4 दोस्त, फिर अचानक आसमान से टूट पड़ी मौत; कड़कड़ाती बिजली से झुलसे 10 लोग

Giridhi Lightning Stike: झारखंड के गिरिडीह जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं आठ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. प्रशासन ने खराब मौसम में कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-05 11:37:18

Mobile Ads 1x1

Giridhi Lightning Stike: झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान आसमान से बिजली गिरने से तबाही मच गई है. जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 8 लोगों गंभीर रुप से झुलस गए हैं. सबसे दर्दनाक हादसा हादसा देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी स्थित गोसाई आहर इलाके में हुआ. जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे किशोर और युवक आकाशीय बिजली चपेट में आ गए. इस हादसे में चार छात्रओं समेत 5 लोगों के मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज जारी है. 

पांच लोगों की मौत

इस दर्दनाक घटना में अर्जुन कुमार साव (17), विष्णुदेव साव (13), अविनंदन उर्फ गजेंद्र साव (15) और कुश कुमार तिवारी (18) को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उमेश यादव (17) गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में अर्जुन, विष्णुदेव और गजेंद्र आपस में चचेरे भाई थे. तिलयडीह गांव में धान का बिचड़ा डाल रहे किसान संतोष तिवारी (40) की भी वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम तिवारी गंभीर रूप से झुलस गए.

जिले के कई प्रखंडों में कहर

देवरी के अलावा जिले के अन्य इलाकों में भी वज्रपात ने कई परिवारों को उजाड़ दिया.

  •  नवडीहा: धान रोपाई कर लौट रही आरती देवी (28) की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं.
  •  गांडेय: खेत में काम कर रहे पप्पू हांसदा (32) की वज्रपात से मौत.
  •  गावां: धान रोपनी के दौरान पूनम देवी (35) की जान गई, दो मवेशियों की भी मौत.
  •  बिरनी: खेत में काम कर रहे यूनुस मियां (75) की बिजली गिरने से मौत.
  •  बगोदर: नहर निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूर समीर गिद (47) की मौत, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए.

ये भी पढ़ें: सिर्फ तिब्बत ही नहीं, भारत में भी हैं भगवान शिव के 4 पवित्र कैलाश, जानें धार्मिक महत्व सहित पूरी डिटेल

प्रशासन से की खास अपील 

इलाकों में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण जिला प्रशासन ने लोगों से खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की अपील की है. साथ ही मौसम विभाग की तरफ से भी चेतावनियों का पालन करने की इपील की. प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें: क्या प्रीत‍ि जिंटा के साथ रिलेशनशीप में थे ब्रेट ली? एक दशक बाद किया खुलासा; कहा-सबसे करीबी…

MORE NEWS