इंडिया न्यूज(India News): (Jharkhand Mine Collapsed)झारखंड में अवैध खनन के दौरान शुक्रवार को एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई। साथ ही कई और लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
#WATCH झारखंड: धनबाद में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/gnKV7Jz6Ac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि, घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। लोगों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
देख कर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है। अभी हमारे लिए कुछ कहना मुमकिन नहीं है: बिनोद उरांव सब-इंस्पेक्टर, जोरापोखर थाना pic.twitter.com/seAV2HjQzn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
मरने वालों में एक महिला, एक पुरुष के साथ एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है। घायलों को उनके साथी निकाल ले गए हैं और स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज करवाया जा रहा है। बीसीसीएल कोयला कंपनी द्वारा पॉकलेन मशीन से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर अभी कई और लोग दबे हो सकते हैं। पॉकलेन मशीन के जरिए मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।