<
Categories: देश

Jharkhand Theft Case, ‘चोर अंकल, हमारा कंप्यूटर लौटा दीजिए’,  स्मार्ट क्लास को चोरों ने बनाया निशाना, छात्रों ने की ये अपील

झारखंड से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, छात्र ने चोरों से खास अपील की है.

स्मार्ट क्लास पर चोरों का हमला: झारखंड के गढ़वा जिले से शिक्षा के मंदिर में हुई एक ऐसी चोरी की खबर ने सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के हुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में स्कूल की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया. तो वहीं, दूसरी तरफ चोरों ने बड़ी बेरहमी से स्कूल के पांच कंप्यूटर, बैटरी और स्मार्ट क्लास की जान कहे जाने वाले बड़े टीवी पर हाथ साफ कर वारदात को अंजाम दिया. 

दरअसल, यह सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी नहीं थी, बल्कि उन गरीब बच्चों के सपनों की चोरी थी जो डिजिटल युग में तकनीक के सहारे आगे बढ़ने की लगातार कोशिश कर रहे थे. जैसे ही सुबह जब स्कूल खुला और बच्चों ने अपनी स्मार्ट क्लास को खाली पाया, तो वहां सन्नाटा छाया गया. तो वहीं, दूसरी तरफ इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों को एनीमेशन और वीडियो के जरिए कठिन विषय समझाए जाते थे, लेकिन अब स्कूल के उस कमरे में केवल कटी हुई खिड़की और खाली मेजें देखने को मिल रही है. इस घटना के बाद से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

मासूमों की अपील और प्रशासन की चुनौती

इस घटना के बाद स्कूल परिसर से एक बेहद ही अलग दृश्य सामने आया है. जहां,  अपनी पढ़ाई रुकने से परेशान छोटी-छोटी छात्राओं ने हाथ जोड़कर चोरों से ही गुहार लगाई है.  बच्चों ने भावुक होते हुए कहा है कि ‘चोर अंकल, हमारा कंप्यूटर लौटा दीजिए… हम पढ़ नहीं पा रहे हैं.’ बच्चों की यह मासूमियत भरी अपील सोशल मीडिया पर अब तेजीतेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद से स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 

तो वहीं, इस घटना के बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इन संसाधनों को बड़ी मुश्किल से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जुटाया गया था.

छात्र की चोरों से खास अपील

क्या मामले में स्कूल प्रशासन ने की किसी तरह की कोई कार्रवाई?

तो वहीं, स्कूल प्रशासन ने स्थानीय सदर थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त मांग की है कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ना चाहिए और साथ ही बच्चों के उपकरणों को बरामद भी किया जाए.

फिलहाल, जब तक ये उपकरण वापस नहीं मिलते, तब तक हुर गांव के इन बच्चों के लिए ‘डिजिटल इंडिया’ का सपना एक अंधेरे कमरे में कैद हो गया है. तो वहीं, पुलिस ने इस घटना पर आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर बच्चों केे उपकरणों को वापस कर दिया जाएगा. 

Darshna Deep

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST