<
Categories: देश

कलबुर्गी में छात्र की दबंगई… रोकने पर टीचर के साथ की ऐसी हरकत, देखकर आपका भी खौल जाएगा खून, वीडियो वायरल

कर्नाटक के कलबुर्गी (Kalaburagi) से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है.

Student attacked the invigilator: शिक्षा के मंदिर में अनुशासन और सम्मान की नींव पर ज्ञान का प्रसार होता है, लेकिन कर्नाटक के कलबुर्गी से आई एक घटना ने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि परीक्षा हॉल मेंं एक छात्र की आक्रामकता ने भय का माहौल पैदा कर दिया. दरअसल, इस घटना ने न सिर्फ एक शिक्षक के अपमान की है, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

तो वहीं, घटना के समय परीक्षा सामान्य रूप से चल रही थी और सभी छात्र अपने प्रश्नों के उत्तर लिख रहे थे. लेकिन, तभी इसी बीच, कक्ष में तैनात निरीक्षक ने शाहबाज नाम के छात्र को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ लिया,  जब शिक्षक ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसे नकल करने से रोका और नियमों का पालन करने को कहा, तो छात्र ने गुस्से में आकर इन्विजिलेटर पर बूरी तरह से हमला कर दिया. 

शिक्षक पर जानलेवा हमला और सीसीटीवी का साक्ष्य

जैसे ही इन्विजिलेटर ने छात्र के पास जाकर उसे टोकने की कोशिश की, शाहबाज ने अपना आपा खो दिया और मारपीट के साथ-साथ हमला भी कर दिया. इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद तमाम छात्र भी पूरी तरह से सन्न रह गए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ शायद इस बात से बेहद अंजान की उसकी यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जिसको देखने के बाद लोगों में भी जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

प्रशासनिक कार्यवाही और सुरक्षा की मांग

तो वहीं, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य के रूप में सौंप दिया है. जहां,  शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें उसे परीक्षा से निष्कासित करना और भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट करना शामिल हो सकता है.

इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले स्टाफ की सुरक्षा के लिए ठोस कानून और कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि फिर कोई छात्र अपने गुरु पर हाथ उठाने की कोशिश कभी नहीं कर सके. 

Darshna Deep

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST