<
Categories: देश

बेंगलुुरु में दर्दनाक हादसा! 17 साल के लड़के ने 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाई कार; 7 लोगों की चली गई जान

बेंगलुरु सड़क हादसा: कर्नाटक के बेंगलुरु से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह तेज रफ्तार की वजह से 7 लोगों की जान चली गई.

Begnaluru Accident News: बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह तेज रफ्तान की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. 150-160 kmph की रफ्तार से चल रही एक SUV ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से टकरा गई. कुछ ही मिनटों में सड़क पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में 6 छात्र समेत 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से कार चला रहा किशोर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से हादसा हुआ.

यह हादसा सुबह 4:15 से 4:30 बजे के बीच होसकोटे तालुक के कंबलीपुरा गेट के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, 17 साल का अयान SUV 700 को होसकोटे से देवनहल्ली चला रहा था.

गाड़ी की स्पीड क्या थी?

बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड 150-160 kmph थी, जबकि सड़क पर लिमिट 100 kmph है. तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी ने पहले बाइक सवार गगन को टक्कर मारी और फिर पीछे से ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गगन (26) की मौके पर ही मौत हो गई. SUV में सवार 6 छात्रों की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अहराम शरीफ (16), अश्विन नायर (17), एथन जॉर्ज (17), अयान अली (17), भरत (17) और मोहम्मद फरहान शेख (18) के तौर पर हुई है. एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, SUV इतनी बुरी तरह डैमेज हो गई थी कि उसे पहचानना मुश्किल था.

आखिर क्यों बीजेपी विधायक के कार्यालय में मचा हड़कंप? क्या पुलिस सच्चाई से उठा पाएगी पर्दा

टक्कर की वजह से ट्रक का पिछला हिस्सा फटा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा फट गया, जिससे वह सड़क से उतरकर सर्विस रोड पर पलट गया. ट्रक ड्राइवर बालासुब्रमण्यम (32) घायल हो गए लेकिन बच गए.एक्सीडेंट के करीब 15 मिनट बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट जा रही एक ब्रेजा कार टूटे हुए ट्रक से टकरा गई. कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं. ड्राइवर ने पुलिस को इन्फॉर्म किया.

बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर बेंगलुरु रूरल के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत एमवी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद SUV क्रैश बैरियर से टकराकर करीब 150 मीटर तक फिसली और फिर रुक गई. जानकारी सामने आ रही है कि मरने वाले छात्र अलग-अलग स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे. कुछ पीयू कॉलेज के स्टूडेंट्स थे, जबकि कुछ 10वीं कक्षा में थे.

गगन एक वेयरहाउस में सुपरवाइज़र का काम करता था. सड़क पर सीसीटीवी और स्पीड रडार लगे हैं, लेकिन एक्सीडेंट की साफ फुटेज तुरंत नहीं मिल पाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच से पता चला है कि एक्सीडेंट की मुख्य वजह तेज रफ्तार है.

नदी के अंदर चलेगी ट्रेन, ऊपर दौड़ेगी कार! 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में, जानें भारत के पहले ट्विन-ट्यूब टनल के बारे में

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST

‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज

Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…

Last Updated: September 30, 2026 23:10:22 IST

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…

Last Updated: September 30, 2026 22:16:27 IST

जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…

Last Updated: September 30, 2026 21:52:34 IST