Kashmir Times office raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देश के खिलाफ असंतोष फैलाने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई. इस आरोप के चलते स्टेट इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को ऑफिस पर रेड की है.
Kashmir Times office raid: जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) और साई ने जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के ऑफिस में छापेमारी की है. अखबार पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देश के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप लगाए गए हैं. SIA की FIR में अग्रेजी न्यूज पेपर कश्मीर टाइम्स (Kashmir Times) के एडिटर का नाम भी शामिल है.
दरअसल, जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार 20 नवंबर को देश के देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में छापा मारा है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “अखबार के खिलाफ देश के खिलाफ एक्टिविटी करने का केस दर्ज किया गया है.” अधिकारी ने आगे कहा कि “SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की तलाशी ली है. साथ ही न्यूजपेपर के प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस पूछताछ के लिए सभी को समन भेज सकती है.”
बता दें कि, कश्मीर टाइम्स पत्रकार वेद भसीन द्वारा संचालित किया जाता है. कश्मीर टाइम्स ने पिछले कुछ समय से जम्मू के प्रिंट संस्करण का प्रकाशन बंद कर दिया था. यह अखबार मुख्य रुप से ऑनलाइन ही संचालित किया जाता है. भसीन के निधन के बाद उनकी बेटी अनुराधा भसीन और उनके पति प्रबोध जामवाल ने इस न्यूज पेपर की कमान अपने हाथों में ले ली. हालांकि दोनों अमेरिका चले गए हैं. वह काफी सालों से वहां रह रहे हैं. इसकी वेबसाइट पर प्रबोध को संपादक और अनुराधा को प्रबंध संपादक के तौर पर बताया गया है.
एजेंसी ने छापेमारी में हथियार बरामद किए हैं. छापेमारी के दौरान AK-47की गोलियां, पिस्टल और ग्रेनेड का लिवर बरामद किया गया है. SIA ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में टाइम्स अखबार के जम्मू स्थित ऑफिस में छापा मारा है. बता दें कि छापेमारी सुबह 6 बजे से शुरु हुई थी. जानकारी के मुताबिक इस न्यूजपेपर के खिलाफ कुछ दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी. इससे पहले कश्मीर टाइम्स न्यूज पेपर के जम्मू और कश्मीर ऑफइस में देश विरोधी कंटेंट लिखने पर छापेमारी होती रही है.
Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…
West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…