Kashmir Tulip Garden: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है... यहीं है... यहीं है. यह कश्मीर के लिए कही गई है. यहां का नजारा देख हर किसी को इस जगह से प्यार हो जाएगा. क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर रंगों का सागर कैसा दिखता होगा? श्रीनगर पहुंचना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है. जो लोग हवाई जहाज से सफर कर रहे हैं उनके लिए श्रीनगर एयरपोर्ट सबसे नज़दीकी विकल्प है.
ट्यूलिप गार्डन 2026
Kashmir Tulip Garden: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है… यहीं है… यहीं है. यह कश्मीर के लिए कही गई है. यहां का नजारा देख हर किसी को इस जगह से प्यार हो जाएगा. क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर रंगों का सागर कैसा दिखता होगा? अगर नहीं, तो इस बार कश्मीर की वादियां आपको इसका जवाब दे सकती हैं. श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के खुलने के साथ ही पूरा नजारा ही बदल गया है. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच लाखों रंग-बिरंगे फूल खिल उठे हैं. इस साल 75 प्रजातियों के 18 लाख फूल सैलानियों को देखने को मिलेंगे.
मानो किसी कलाकार ने इस घाटी में नई जान फूंक दी हो. हर साल सिर्फ़ कुछ हफ्तों के लिए खुलने वाला यह गार्डन पर्यटकों को एक सपनों जैसा अनुभव देता है. सुबह की हल्की धूप में खिलते ट्यूलिप, ठंडी हवा और दूर-दूर तक फैलती खुशबू, ये सभी मिलकर एक ऐसा अद्भुत सीन बनाते हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. यही वजह है कि गार्डन खुलते ही देश-विदेश से पर्यटक यहां उमड़ने लगे और इस जगह की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
ट्यूलिप गार्डन घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च के आखिर से लेकर अप्रैल के मध्य तक होता है. यानी अभी का टाइम यह खूबसूरती देखने का चल रहा है. इस दौरान फूल पूरी तरह खिले होते हैं और हर रंग अपनी पूरी चमक के साथ निखरता है. हालांकि, मौसम की स्थिति के आधार पर हर साल सही तारीखें थोड़ी-बहुत बदल सकती हैं. लेकिन आम तौर पर अप्रैल का पहला या दूसरा हफ़्ता घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. अगर आप फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन हैं, तो सुबह का समय आपके लिए खास रहेगा क्योंकि उस समय भीड़ कम होती है और धूप भी कम होती है.
यह बगीचा सिर्फ़ विशाल ही नहीं है बल्कि अपने अनोखे लेआउट की वजह से यह बेहद खास भी है. यहां ट्यूलिप के फूलों को अलग-अलग परतों में लगाया गया है, जिससे एक ऐसा शानदार नज़ारा बनता है कि दूर से देखने पर यह किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा लगता है. लाल, पीला, गुलाबी, बैंगनी यहां का हर रंग अपनी एक अलग कहानी कहता है. इसके अलावा यहां हर साल ‘ट्यूलिप फ़ेस्टिवल’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय संस्कृति, कश्मीरी परंपराओं और लोक कला की झलक देखने को मिलती है. यह अनुभव न सिर्फ़ घूमने-फिरने का मौका देता है, बल्कि कश्मीर के असली रंग को करीब से महसूस करने का भी एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है.
श्रीनगर पहुंचना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है. जो लोग हवाई जहाज से सफर कर रहे हैं उनके लिए श्रीनगर एयरपोर्ट सबसे नज़दीकी विकल्प है. वहां से आप टैक्सी या कैब लेकर कुछ ही मिनटों में गार्डन तक पहुंच सकते हैं. जो लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं, उनके लिए जम्मूतवी स्टेशन मुख्य रेलवे स्टेशन है. यहां से आप सड़क मार्ग से श्रीनगर तक अपना सफर जारी रख सकते हैं. शहर के अंदर ही लोकल टैक्सियां और कैब आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे गार्डन तक पहुंचना बेहद सुविधाजनक हो जाता है.
डल झील के पास स्थित यह बगीचा अपनी बेहतरीन लोकेशन की वजह से और भी ज़्यादा मनमोहक बन जाता है. झील की शांति और ट्यूलिप फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया का मेल एक ऐसा नज़ारा पेश करता है, जो लंबे समय तक हमारी यादों में बसा रहता है. कई विज़िटर्स यहां के अनुभव को यूरोप के फूलों से भरे मैदानों से भी बेहतर बताते हैं. इसकी एक अनोखी खासियत यह है कि यहां हर साल ट्यूलिप की नई-नई किस्में लाई जाती हैं, जिससे यह पक्का हो जाता है कि हर बार आने पर आपको कुछ न कुछ नया देखने को ज़रूर मिलेगा. अगर आप इस साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. बस एक बात का ध्यान रखें कि यह खूबसूरती कुछ ही समय के लिए रहती है. इसलिए, अपनी यात्रा के लिए सही समय चुनना इस सफर का सबसे जरूरी पहलू है.
श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन की बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करने का विकल्प मिलता है. इस गार्डन के लिए सुबह 9 बजे से पहले का समय सबसे अच्छा माना जाता है. जानकारी के अनुसार, टिकट की कीमत लगभग करीब 50 से 100 रुपए प्रति व्यक्ति होती है. सैलानी डेबिट, क्रेडिट और यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं. विदेशियों के लिए यह टिकट 200 तक हो सकता है. गार्डन सुबह 7 बजे से शाम के 7.30 तक खुला रहता है. यह टाइमिंग मौसम के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…
इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…
FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…
Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…
सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…