<
Categories: देश

Kerala Election Results: NDA को केरल में मिली ऐतिहासिक जीत; BJP की सोनिया गांधी को मिली हार

Kerala Election Results : तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उम्दा प्रदर्शन किया है. वहीं, BJP से चुनाव लड़ रहीं सोनिया गांधी को मुन्नार के स्थानीय निकाय चुनावों में हार मिली है.

Kerala Election Results: केरल स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने सबके हैरान कर दिया है. नतीजों में कांग्रेस के यूडीएफ ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि लेफ्ट के एलडीएफ को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के लिए जहां खुशी की बात है तो वाम दलों वाले सत्ताधारी एलडीएफ गठबंधन को केरल स्थानीय चुनाव में झटका लगा है, क्योंकि वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है. UDF-LDF के इतर भारतीय जनता पार्टी के लिए ये रिजल्ट चौंकाने वाले रहे हैं. गौरतलब है कि केरल के 6 नगर निगम, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिका, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव हुए थे. राज्य के 244 केंद्रों और 14 जिला कलेक्ट्रेट में वोटों की गिनती हुई.

BJP ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में दर्ज की बड़ी जीत

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने बड़ी जीत दर्ज की है. NDA गठबंधन को कुल 50 सीटों पर जीत मिली है, जबकि एलडीएफ ने 29 और कांग्रेस के यूडीएफ सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, अन्य ने दो सीटें जीती हैं. 101 वार्डों वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 52 है. भाजपा इस चुनाव में पिछले 10 वर्षों से केरल की राजधानी के शहरी निकाय में सत्ता हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही थी, यह सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है. 50 सीटों पर जीत के बाद वह अन्य दलों के सहयोग से सत्ता पर काबिज हो सकती है.

BJP खुश, सोनिया गांधी की हुई हार

केरल निकाय चुनाव के नतीजे हैरान कर रहे हैं. इन निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है. NDA ने तिरुवनंतपुरम सहित कई जिला पंचायतों में जीत दर्ज की है. इससे भाजपा खुश है. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं. अपने नाम की वजह से मशहूर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी को मुन्नार के स्थानीय निकाय चुनावों में हार मिली है. वार्ड 16 से भाजपा की उम्मीदवार सोनिया गांधी को एलडीएफ की उम्मीदवार वलारमती से हार का सामना करना पड़ा. 34 वर्षीय सोनिया गांधी ने नल्लाथन्नी वार्ड से चुनाव लड़ा. सोनिया गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुरैराज की बेटी हैं. दुरैराज ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के प्रति अपने प्रेम के कारण उस समय अपनी बेटी का नाम यह रखा था. सोनिया गांधी भाजपा पंचायत महासचिव सुभाष से शादी करने के बाद भाजपा में शामिल हुई थीं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झुके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 18:34:22 IST