Hindi News / Indianews / Know About 1 June Weather

1 June Weather: पहाड़ों पर जरुरत से ज्यादा ठंड, दिल्ली में बारिश, चौंका रहा है मई का मौसम

India News (इंडिया न्यूज़), 1 June Weather, दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में सुबह से ही बारिश हो रही है, इसके चलते तापमान में […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), 1 June Weather, दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में सुबह से ही बारिश हो रही है, इसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

  • दिल्ली में ठंड
  • पहाड़ों पर ज्यादा ठंड
  • आज भी होगी बारिश

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश का खौल रहा खुन, तो हिंदू-मुस्लिम पॉलिटिक्स कर रहे कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, बयान के बाद मचा हंगामा

1 June Weather

पहाड़ों में ज्यादा सर्दी

जम्मू कश्मीर में 31 मई को तड़के हुई बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यह पिछले कई पांच दशकों में पहली बार है कि मई महीने के दस दिन में 136.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मई महीने की सामान्य बारिश 30 से 35 एमएम के बीच रहती है। अन्य सालों के मुकाबले मई में ज्यादा ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़े-

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue