होम / 14 August Weather: देश के अधिकांश राज्य में आज होगी बारिश, अरब सागर में मछुवारों के लिए जारी हुआ अलर्ट

14 August Weather: देश के अधिकांश राज्य में आज होगी बारिश, अरब सागर में मछुवारों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 14, 2023, 9:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),  14 August Weather, दिल्ली: दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बीते दिने अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • ज्यादातर राज्यों में होगी बारिश
  • कई जगहों पर गिरेगी बिजली
  • मछुवारों के लिए सलाह जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज सभी जगहों पर बारिश होगी, कही थोड़ी तो कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाके पर मौजूद है। जिसके निचले क्षोभमंडल स्तर में एक ट्रफ बना हुआ है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम मध्य और आसपास के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी. प्रति घंटे से लेकर 65 किमी. प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने की संभावना ह। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT