होम / 31 July Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी तो पटना में बारिश की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

31 July Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी तो पटना में बारिश की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 31, 2023, 11:22 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 31 July Weather, दिल्ली: झमाझम वर्षा और इसके बाद जलजमाव और बाढ़ की स्थिति देखने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। एक में ही अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ गया है। शनिवार में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री था वही रविवार को 35.2 डिग्री था। हवा में नमी का स्तर 92 से 63 प्रतिशत रहा। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास रहेगा। बीते दिनों कुछ इलाकों में बारिश भी देखी गई थी।

  • दिल्ली में उमस भरी गर्मी
  • पटना में हो सकती है बारिश
  • लखनऊ में रहेगी गर्मी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है। अगले छह दिन दिल्ली के कुछ इलाकों बादल छाए रहने की संभावना है हालांकि बारिश नहीं होगी। दो दिन की गर्मी के बाद बुधवार से तापमान में गिरावट का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20 की किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास से चलेगी। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस विवाद में बड़ी सफलता, नौकरी से निकाले गए कर्मचारी होंगे फिर से बहाल-Indianews
NavneetRana: नवनीत राणा के 15 सेकेंड वाले बयान पर मचा बवाल, जानें जनता की राय- Indianews
PBKS VS RCB Toss Update: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Samsung की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द ही लॉन्च होगा लेदर डिजाइन वाला ये शानदार फोन, डेट आई सामने-Indianews
IPL 2024, PBKS VS RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरु
Sexual Assault: असम में नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी मौलाना गिरफ्तार-Indianews
PBKS VS RCB: पंजाब या बेंगलुरु कौन होगा प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ADVERTISEMENT