<
Categories: देश

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, हमलावरों ने CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां; 3 जवान घायल

Kulgam Terror Attack: यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए. घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग ज़िले के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है.

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक बटालियन को निशाना बनाया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान गोलियों की आवाज़ सुनी गई, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए. सीआरपीएफ ने भी आतंकी घटना पर एक बयान जारी किया है. सीआरपीएफ ने बताया कि आज दोपहर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में एक चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं.

दोपहर करीब 2:15 बजे हुई घटना

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए. घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग ज़िले के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है.

सीआरपीएफ जवानों ने दिया जवाब

सीआरपीएफ जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया. घटना के बाद, इलाके में काउंटर-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मौके पर क्विक रिएक्शन टीमों को भेजा गया है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 12 November 2026: गुरुवार को इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 12 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 11, 2026 16:24:17 IST

दो शादियां टूटने के बाद फिर बसाया घर, 51 की उम्र में दुल्हन बनी ये एक्ट्रेस, अब बताया सफल शादी का मंत्र

Kiran Khan Third Marriage: पाकिस्तानी अभिनेत्री और टीवी होस्ट किरण खान ने अपनी नई जिंदगी…

Last Updated: November 11, 2026 16:18:03 IST

Watch Video: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने किया इनकार… फिर घर के बाहर ही कर दिया ऐसा कांड; सुन थर्रा जाएंगे आप

Watch Video: बस्ती में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत शिवकुमार (30) बुधवार सुबह प्रेमिका…

Last Updated: November 11, 2026 15:51:25 IST

ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 रहते हुए भी हुए कमजोर, रोहित शर्मा को भी नुकसान; गुरनूर बराड़ की बड़ी छलांग

ICC ODI Rankings में शुभमन गिल नंबर-1 बने हुए हैं, लेकिन उनकी रेटिंग में गिरावट…

Last Updated: November 11, 2026 15:17:18 IST