Watch Video: बस्ती में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत शिवकुमार (30) बुधवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंचा. परिजनों ने मिलने से रोका तो उसने घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
Watch Video: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. एक युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.
मृतक की पहचान शिवकुमार (30) के रूप में हुई है. वह परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम स्वर्गीय रामबूझारत बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे. बताया जा रहा है कि पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन किसी कारण से यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी. इस बात से शिवकुमार काफी आहत था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवकुमार युवती से मिलने की जिद लेकर उसके घर पहुंचा था. उसने युवती से मिलने की बात कही, लेकिन युवती के परिजनों ने मिलने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों के इनकार के बाद युवक ने घर के बाहर ही खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद युवती के घर में भी कोहराम मच गया.
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘कुछ काम नहीं कर रहा…’ चलती ट्रेन में बेबस दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक भी हुए फेल? पटरी से उतरे डिब्बे
घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस युवक के परिजनों और युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Caught on Camera: मचने वाली थी तबाही, ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर जलाने लगा रॉकेट; वीडियो वायरल पर मचा हड़कंप
Kal Ka Rashifal 12 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Kiran Khan Third Marriage: पाकिस्तानी अभिनेत्री और टीवी होस्ट किरण खान ने अपनी नई जिंदगी…
Moody’s ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7%…
Kulgam Terror Attack: यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने सीआरपीएफ जवानों…
ICC ODI Rankings में शुभमन गिल नंबर-1 बने हुए हैं, लेकिन उनकी रेटिंग में गिरावट…
IAS Anjaneya Kumar Singh: अंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के IAS ऑफिसर हैं. वे मूल…