<
Categories: देश

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा, लोगों की मौत; कई घायल

Lahaul Spiti Kadu Nala Landslide: बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड रोड एक दिन पहले लैंडस्लाइड की वजह से बंद कर दिया गया था. इस वजह से सभी यात्री टिंडी इलाके में फंस गए. शुक्रवार को सड़क खुलने के बाद टैक्सी पांगी के लिए निकली, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर कडू नाला के पास यह दुखद हादसा हो गया.

Lahaul spiti kadu nala landslide: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ. उदयपुर-किलाड रोड पर कडू नाला के पास अचानक लैंडस्लाइड होने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई. हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. भरमौर के MLA डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की, जो खुद मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है. टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उदयपुर-किलाड रोड पर कडू नाला के पास हुआ. जब टैक्सी इस इलाके से गुजर रही थी, तो पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया. भारी मलबा सीधे टैक्सी पर गिरा, जिससे गाड़ी पूरी तरह दब गई, और यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला.

रोड खुलने के बाद यात्रा फिर से शुरू

बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड रोड एक दिन पहले लैंडस्लाइड की वजह से बंद कर दिया गया था. इस वजह से सभी यात्री टिंडी इलाके में फंस गए. शुक्रवार को सड़क खुलने के बाद टैक्सी पांगी के लिए निकली, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर कडू नाला के पास यह दुखद हादसा हो गया.

हादसे में 13 लोगों की मौत

मौके पर मौजूद भरमौर के MLA डॉ. जनक राज ने बताया कि टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे. हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है. मलबे से एक घायल व्यक्ति को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं बचा.

लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करते समय खास सावधानी बरतने की अपील की है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन, NDRF और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. JCB और दूसरी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राहत और बचाव का काम किया गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST