India News (इंडिया न्यूज),Bihar former cm lalu prasad yadav health:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं। लेकिन आज उनकी तबीयत और बिगड़ गई है। वे पटना स्थित राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
लालू को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज कराया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है।
lalu prasad yadav
लालू को 2022 में किडनी की बीमारी का पता चला था। उनकी सिर्फ 25 फीसदी किडनी ही ठीक से काम कर रही थी। डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की। 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसप्लांट किया गया।2022 में ही वे अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर गिर पड़े थे, जिसके कारण उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे। घटना के बाद उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चला था। बाद में उन्हें पटना से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया और आगे का इलाज एम्स अस्पताल में हुआ।
पिछले साल सितंबर में लालू की एंजियोप्लास्टी हुई थी। मुंबई के डॉक्टरों ने लालू यादव का इलाज किया था। रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सजा काटने के दौरान लालू यादव को हार्ट में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें किसी विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी थी। साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में दिक्कत का पता चला था।
वक्फ बिल मुसलमानों पर थोपा तो करेंगे दिल्ली से…, AIMIM ने किया ऐसा ऐलान, सुन दंग रह गए हिन्दू