<
Categories: देश

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के शीर्ष नेतृत्व के साथ लंबी मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में मची खलबली, क्या होने वाला है बड़ा धमाका? जानें...

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है और इस बार चर्चा के केंद्र में हैं टेनिस जगत के दिग्गज लिएंडर पेस. खेल के मैदान पर तिरंगा लहराने वाले पेस के भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने उस समय जोर पकड़ लिया है जब उन्होंने कोलकाता के एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लंबी मुलाकात की.

सूत्रों की मानें तो यह महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी. होटल में हुई इस लंबी बैठक के दौरान पेस और भाजपा नेतृत्व के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पूर्व टेनिस स्टार और पार्टी के बीच शुरुआती दौर की बातचीत सकारात्मक रही है.

क्या भाजपा को मिला अपना ‘सेलिब्रिटी फेस’?

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लिएंडर पेस की छवि न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश में एक ‘यूथ आइकॉन’ की रही है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा बंगाल चुनाव में किसी बड़े चेहरे को उतारकर चुनावी समीकरण बदलना चाहती है. पेस का नाम सामने आने के बाद अब यह सवाल हर तरफ है. क्या भाजपा इस बार अपने चुनावी मैदान में इस टेनिस आइकन को अपना ट्रंप कार्ड बनाने जा रही है?

Leander Paes

अभी तक पेस या भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात ने हलचल पैदा कर दी है. अब देखना यह होगा कि खेल की दुनिया का यह चैंपियन राजनीति की पिच पर अपनी नई पारी की शुरुआत कब और कैसे करता है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST

Optical Illusion Challenge: किसी को दिख रहा नीला, किसी को हरा! जानिए आपकी नजर क्या कहती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…

Last Updated: March 24, 2026 20:44:34 IST