Aadhaar Linked Voter ID: बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन मतदाता सूची सेवाओं के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है. जानिए ये फैसला क्यों लिया गया है.
chunav ayog
Voter ID News: बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब ऑनलाइन मतदाता सूची से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है. जिसका सीधा-सीधा मतलब है कि अगर कोई मतदाता नाम जुड़वाना, हटवाना या बदलना चाहता है, तो उसे अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर देना होगा. आयोग के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले ही यह फैसला लिया गया था और आईटी विभाग इसे लागू करने की तैयारी कर रहा था. अब यह सिस्टम पूरी तरह शुरू हो चुका है. इस कदम के बाद बिना आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब बिहार चुनाव नजदीक हैं और सबसे बड़ी वजह ये है कि कर्नाटक में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधा सीधा आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्यवस्थित तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और इसके पीछे कोई तीसरी ताकत है. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अलंद विधानसभा क्षेत्र से 6,018 मतदाताओं के नाम हटाए गए. उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि यह कोई साधारण गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साज़िश है और जल्द ही और बड़े खुलासे होंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अंबुकुमार ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि दिसंबर 2022 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र से 6,018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 आवेदन प्राप्त हुए थे. संख्या की अधिकता को देखते हुए, जाँच की गई. इस दौरान सिर्फ 24 आवेदन सही पाए गए, जबकि 5,994 आवेदन गलत पाए गए और उन्हें अस्वीकार कर दिया गया. इसका मतलब है कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम नहीं काटे गए. इस धोखाधड़ी की जांच के लिए एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई.
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…
एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत…
IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…
Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…