Jharkhand Crime News: फेसबुक प्रेम के चलते लोहरदगा में रविवार रात पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखकर टांगी से हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Jharkhand Crime News
Jharkhand Crime News: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबाटोली बस्ती में रविवार देर रात ऐसी खौफनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, फिर गुस्से में आकर टांगी से दोनों की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली गई है.
मृतकों की पहचान पूजा देवी और रोहित लहेरी के रूप में हुई है. पूजा, सोनू लहेरी की पत्नी थी और दो बच्चों की मां थी. रोहित, बिहार के पटना जिले के बाढ़ का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, पूजा और रोहित की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए. दोनों अक्सर मिलने लगे थे. कुछ दिन पहले ही दोनों रांची में भी मिले थे. रविवार को भी रोहित पूजा से मिलने कुंबाटोली पहुंचा था.
देर रात सोनू लहेरी घर पहुंचा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. बताया जा रहा है कि सोनू को पहले से ही पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी और वह अंदर ही अंदर गुस्से में उबल रहा था. अपनी आंखों से दोनों को एक साथ देखकर उसका गुस्सा फट पड़ा. उसने घर में रखी टांगी उठाई और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें : कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का टॉप कमांडर लतीफ भट ढेर; 3 जवानों पर हमले का लिया बदला
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी सोनू लहेरी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. लोहरदगा एसपी ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे कुंबाटोली में मातम और दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें : Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
रिलायंस कर्नाटक के विजयपुरा में ₹1,600 करोड़ से Campa Cola प्लांट लगाएगी. इससे 5,000 से…
सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है. जानिए रिफाइनरी…
Jaunpur Viral Video: शादी की जिद में नेहा 100 फीट टावर पर चढ़ गई. फिर…
Silver Price Today 17 November 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में…
Rahul Gandhi Girlfriend: सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में राहुल गांधी ने कैंब्रिज की गर्लफ्रेंड…
Aaj Ka Love Rashifal 17 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (17 नवंबर…