होम / Lok Sabha Election 2023: कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी 

Lok Sabha Election 2023: कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी 

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 18, 2023, 5:44 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2023: आगामी  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पारा चरम पर आने लगा है। इस बीच एक खास खबर है कि आगामी आम चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया है। इसके अलावा अजय राय ने कांग्रेस महाचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि अगर प्रियंका गांधी की इच्छा हुई तो वाराणसी का एक-एक पार्टी कार्यकर्ता काम पर लगेगा। वहीं कांग्रेस नेता अजय राय ने इशारों में ये बताया कि प्रियंका को पीएम मोदी के खिलाफ उतारा जा सकता है।

निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय से शुक्रवार को जब पूछा गया कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने   दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। हमारे कार्यकर्ता उनकी सफलता के लिए मर मिटेंगे। उन्होंने अमेठी को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कटाक्ष किया। उनका कहा कि इस समय स्मृति ईरानी बौखला गई हैं। अब जनता उनसे जवाब मांगती है।

कांग्रेस ने संगठन में किए खास बदलाव

बता दें कि  कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारिया तेज कर दी है। पार्टी ने कर्नाटका चुनाव की तर्ज पर संगठनात्मक फेरबदल कियाहै। वहीं पार्टी ने बीते दिन गुरुवार को पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले इस पद पर  बृजलाल खाबरी थे। पार्टी के इरादा है कि कार्यकर्ताओं पर नया जोश फूंका जाए।

राहुल गांधी को अजय राय पर है भरोसा

वहीं लोकसभा चुनावों से पहले अजय राय को मुख्य पद पर बैठाने के फैसले से पार्टी के अंदर उनके बढ़ते कद को दर्शाया है।  मीडिया रिपोर्ट्स और कांग्रेस के एक सुत्र की माने तो राहुल गांधी ने अजय राय की नियुक्ति में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी का रास्ता उत्तरप्रदेश से होकर गुजरता है, जिसे देखते हुए कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य नें अपनी पूरी दमखम झोंकना चाहती है। अजय राय के  बारे में बताए तो, राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतरे थे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
Shaksgam Valley: सीमा पर जमीनी स्थिति को बदलने के हरकत में चीन, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया-Indianews
Lok Sabha Election: पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय विष्णु सावरा के बेटे हेमंत पालघर से भाजपा के होंगे उम्मीदवार- Indianews
ADVERTISEMENT