<

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, रसोई गैस की 60 और कमर्शियल की 115 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर की नई रेट लिस्ट

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य भी कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह नई कीमत 7 मार्च यानि आज से देश में प्रभावी होंगी.

gas cylinder price hike: भारत में अब LPG गैस के महंगे होने की खबर सामने आ रही है. मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत में LPG गैस के दाम बढ़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य भी कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह नई कीमत 7 मार्च से देश में प्रभावी होंगी. 

कौन से शहर में कितनी महंगी हुई गैस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये हो गई है. पहले यह सिलेंडर केवल 853 रुपये में मिलता था. नोएडा में अब सिलेंडर के लिए आपको 913 रुपये यानि दिल्ली जितने ही चुकाने होंगे. वही, मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, और कोलकाता में 939 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है. बात करें चेन्नई की तो इस शहर में सिलेंडर का भाव बढ़कर 928.50 रुपये पहुंच चुका है. पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 1011 रुपये हो गई है जबकि लखनऊ में यह आपको 951 रुपये में मिलेगा. वहीं, रांची में एलपीजी गैस का घरेलू सिलेंडर 910 रुपये तक पहुंच गया है. चंदीगढ़ में इसकी कीमत 915.50 रुपये मानी जा रही है. 

क्या हैं एलपीजी गैस के मौजूदा रेट?

फिलहाल दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये है. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के मौजूदा रेट 868.50 रुपये हैं. वहीं, मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की पुरानी यानि अभी की कीमत 852.50 रुपये है. कोलकाता में अभी की कीमत 879 रुपये मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक भारत में सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

अचानक कैसे बढ़े सिलेंडर के दाम

जानकारों की मानें तो एलपीजी सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ जाने के पीछे पश्चिम एशिया का सैन्य तनाव है. युद्ध के चलते ईरान ने सल्पाई को बाधित कर दिया है, जिससे गैस सप्लाई रुकी हुई है. सप्लाई रुकने के साथ ही बीमा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की वजह से भारत में सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST