Badshah: रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने 'टटीरी' से विवादों में घिरे हुए हैं. इससे पहले भी वो कई बार मुश्किलों में फंस चुके हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सिंगर का असली नाम क्या है. चलिए जानते हैं सिंगर के बारे में.
बादशाह की लाइफ स्टोरी और विवाद
Badshah Controversies: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह अक्सर विवादों में घिर जाते हैं. इस बार वह अपने गाने ‘टटीरी’ की वजह से चर्चा में हैं. जानकारी के मुताबिक उनपर एफआईआर कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने स्कूल की लड़कियों को ऑब्जेक्टीफाई करने का काम किया है. आइए एक नजर डालते हैं बादशाह के पर्सनल लाइफ और कुछ पुराने विवादों के बारे में.
क्या आपको बादशाह का पूरा नाम पता है? रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका नाम आज बड़े कलाकारों में गिना जाता है. बादशाह जन्म 19 नवंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था. बादशाह को हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए पहचाना जाता है. उनके गानों पर अक्सर युवा थिरकने लगते हैं.
बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में मशहूर रैपर Yo Yo Honey Singh के साथ हिप-हॉप ग्रुप Mafia Mundeer से की थी. हालांकि साल 2012 में हनी सिंह से अलग होने के बाद बादशाह ने सोलो करियर शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली. बादशाह को पहली बड़ी सफलता 2012 में उनके हरियाणवी गाने ‘कर गई चुल’ से मिली. आपको बता दें कि यह गाना बाद में 2016 की बॉलीवुड फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में शामिल किया गया. इसके बाद सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
रैपर-सिंगर बादशाह ने साल 2016 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. इस दंपति की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. हालांकि, कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और आखिरकार 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तब से बादशाह और जैस्मिन अलग-अलग रह रहे हैं.
पिछले साल 2025 में बादशाह का गाना ‘वेलवेट फ्लो’ रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग की वजह से वह विवादों में घिर गए थे. इस गाने से पंजाब राज्य में विवाद खड़ा हो गया था. ईसाई समुदाय ने गाने में ‘चर्च’ और ‘बाइबल’ जैसे शब्दों के कथित आपत्तिजनक इस्तेमाल पर नाराजगी जताई थी. इस वजह से सिंगर पर एफआईआर भी की गई थी.
साल 2023 में रैपर बादशाह का गाना ‘सनक’ भी विवादों में आ गया था. इस गाने में भोलेनाथ के नाम के इस्तेमाल को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि गाने में भगवान के नाम का प्रयोग अनुचित तरीके से किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. पुजारी ने FIR करने की भी चेतावनी दी थी. इसके बाद सिंगर को माफी मांगनी पड़ी थी.
बादशाह पर सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ के लिरिक्स चोरी करने का आरोप लगा था. आरोप में कहा गया कि उन्होंने बिनी क्रेडिट दिए गाने का इस्तेमाल किया था. जब विवाद बढ़ा तो बादशाह ने ‘गेंदा फूल’ के गीतकार को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था, तब जाकर मामला शांत हुआ था.
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बादशाह पर जुर्मान लगा था. सिंगर पर गलत साइड से ड्राइविंग और प्रदूषण नियम तोड़ने के कारण 15,500 रुपये चालान भरने पड़े थे.
बीते 01 मार्च को हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था. आरोप है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अश्लील दृश्यों को दिखाया गया है. इस गाने को बादशाह ने गाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह की कुल संपत्ति करीब 124 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका म्यूजिक करियर है. इसके अलावा वह लग्जरी बिजनेस, नाइट क्लब और रियल एस्टेट में निवेश से भी अच्छी आय कमाते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट और अलग-अलग पार्टनरशिप से भी उनकी कमाई में इजाफा होता है. इसी वजह से बादशाह को भारत के सबसे अमीर संगीत कलाकारों में गिना जाता है.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…