<

LPG Crisis: अलग-अलग शहरों में क्या है LPG गैस का हाल? किस राज्य की सरकार क्या उठा रही है क्या कदम

इसके साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा. चलिए जानते हैं देश में एलपीजी का क्या हाल और अलग-अलग राज्यों की सरकार इसे लेकर क्या कदम उठा रही है.

LPG Crisis: आजकल देश में एलपीजी गैस की किल्लत की खबर लगातार सुर्खियों में बनी है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत तेजी पकड़ रही है. कई राज्यों और जिलों में एलपीजी सिलेंडर नहीं उपलब्ध होने का बात सामने आ रही है साथ ही सिलेंडर को लेकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी की भी बात कही जा रही है. हालांकि, सरकार इसपर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानि गुरुवार को अपने मंत्रियों से मिडिल ईस्ट संकट के बीच हालात पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है.

इसके साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा. चलिए जानते हैं देश में एलपीजी का क्या हाल और अलग-अलग राज्यों की सरकार इसे लेकर क्या कदम उठा रही है. 

देश में क्या है LPG का हाल?

देश में एलपीजी के संकट की समस्या गहराती जा रही है. हालांकि, इसमें से ज्यादातर सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही अफवाहें भी हैं. इस बीच सरकार सुपरएक्टिव मोड में आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत होने के चलते मरीजों को खाने में कटौती की जा रही है. वहीं, मेडिकल के छात्र होटलों में खाना खा रहे हैं. इसके अलावा, बिजनौर में गैस सिलेंडर के लिए लोग लंबी कतारों में लग रहे हैं. साथ ही 25 दिन बाद भी सिलेंडर बुकिंग में समस्या आ रही है. 

इन शहरों में भी हो रही है गैस सिलेंडर की समस्या

वहीं, माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर के चलते मुंबई में 20 प्रतिशत होटल बंद चल रहे हैं और कुछ नामी होटलों में भी सिलेडंर नहीं मिल रहा है. वहीं, दिल्ली में भी गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहै है, जिसके चलते इंडक्शन की मांग बढ़ रही है. माना जा रहा है कि सर्वर पर लोड पड़ने के चलते पंजाब में भी गैस बुकिंग ठप चल रही है. वहीं, हरियाणा में भी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं. 

क्या है राज्य सरकारों का एक्शन प्लान?

दिल्ली सरकार के मुताबिक शहर में सीएनजी की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है. इसलिए लोगों को किसी तरह का पैनिक करने की जरूरत नहीं है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एलपीजी को लेकर कुछ सख्त कदम उठाए हैं. योगी सरकार ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए पूरे प्रदेश में जांच और निरक्षण करने के आदेश दिए हैं. वहीं, पंजाब सरकार द्वारा बुधवार को सुनिश्चित किया गया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सामान्य रूप से मिल रहे हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST