<

LPG vs PNG कौन सी गैस है जेब के लिए हल्की? दोनों में क्या हैं अंतर, यहां समझें पूरा हिसाब

इसमें कोई संदेह नहीं है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के पीछे 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. इस बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि LPG या PNG आखिर क्या उनके लिए सस्ता पड़ेगा.

LPG vs PNG Which is Cheaper: आजकल देश में सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर चर्चा काफी तेज है. हाल ही में भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि देश में सिलेंडर की किल्लत हो सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं है देश में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त हैं.

इसमें कोई संदेह नहीं है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के पीछे 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. इस बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि LPG या PNG आखिर क्या उनके लिए सस्ता पड़ेगा. 

LPG vs PNG में क्या है अंतर?

देखा जाए तो LPG vs PNG में काफी अंतर है. LPG यानि कि रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू गैस सिलेंडर है. यह सिलेंडर 14.2 ग्राम का आता है, जोकि दिल्ली में 913 रुपये का मिलता है. दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में घरेलू सिलेंडर की खपत काफी होती है, जिससे आपको कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में सिलेंडर लेना पड़ता है. वहीं, PNG यानि पाइप्ड नेचुरल गैस होती है. यह भी खाना पकाने के लिए ही इस्तेमाल की जाती है, लेकिन अंतर बस इतना है कि यह गैस पाइप के जरिए आपके घरों में पहुंचाई जाती है और यह खत्म नहीं होती है इसे आप जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं. 

LPG vs PNG क्या पड़ता है सस्ता?

LPG सिलेंडर में आपको 913 रुपये चुकाने होते हैं, लेकिन अगर आप PNG गैस लेते हैं तो इसके लिए आपको प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना होता है. हालांकि, यह आपको एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सस्ती और सुरक्षित भी पड़ती है. अगर आप पीएनजी गैस का इस्तेमाल करते हैं तो हर महीने करीब 300 रुपये के आस-पास की बचत कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल एक बार कनेक्शन लेना है और इसके खत्म होने की चिंता छोड़ देनी है क्योंकि यह गैस आपके घर में 24 घंटे उपलब्ध रहती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST