<
Categories: देश

BMC Election 2026: मुकेश अंबानी नहीं डाल पाए वोट, वोटिंग बूथ का गेट बंद होने पर लौट गए सिक्योरिटी गार्ड

Maharashtra BMC Election 2026: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हालांकि, मुकेश अंबानी अपना वोट का प्रयोग करने से वंचित रह गए. सूत्रों के मुताबिक, मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी गार्ड मतदान स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन अंबानी के समय पर न पहुंच पाने के कारण वे वापस लौट गए.

Maharashtra BMC Election 2026: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जहां एक तरह लोगों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया. हालांकि, मुकेश अंबानी अपना वोट का प्रयोग करने से वंचित रह गए. सूत्रों के मुताबिक, मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी गार्ड मतदान स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन अंबानी के समय पर न पहुंच पाने के कारण वे वापस लौट गए. विला थेरेसा वोटिंग बूथ का गेट बंद होने के चलते मुकेश अंबानी वोट नहीं डाल पाए.

बता दें कि, मुंबई में बीएमसी चुनाव के साथ मंबई एमएमआर की ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, पनवेल, नवी मुंबई, उल्हासनगर, भिवंडी और मीरा-भाईदर महानगर पालिकाओं के चुनाव आज हो रहे थे. सभी मनपाओं में मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक हुए. 

दाव पर लगी धुरंधरों की प्रतिष्ठा

बता दें कि, इन चुनावों में जहां सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, वहीं ठाकरे बंधुओं उद्धव और राज की पार्टियों का गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में है. सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. मुंबई में 227 सीटों पर सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी. मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 मनपाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव हुआ. इस चुनाव में कुल 3.48 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 1.81 करोड़ पुरुष और 1.66 महिला और 4 हज़ार 596 अन्य वोटर्स शामिल हैं.

46–50% रहा मतदान, अब नतीजों का इंतजार

वोटिंग समाप्ति पर SEC वाघमारे बोले– ‘मतदान 46–50% रहा’. बता दें कि, वहां के लोगों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया. वोटों की गिनती अगले दिन 16 जनवरी 2026 को की जाएगी. अब इसके रिजल्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.  इसको लेकर लोगों में चर्चा जोरों पर है.

फिल्मी सितारों ने किया अपने मत का प्रयोग

बीएमसी चुनाव के दौरान फिल्मी सितारों ने भी अपने मत का प्रयोग किया. बता दें कि, इस बीच कपूर फैमिली भी वोटिंग को लेकर उत्साहित रही. करीना कपूर अपने शौहर सैफ अली खान के साथ दोपहर मतदान के लिए आई. रणबीर कपूर अकेले ही आए. वोटिंग के बाद उन्होंने पोलिंग बूथ पर लोगों से बातचीत की और पैपराजी को पोज भी दिए.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

West Bengal: चुनावी दौरे के दौरान हादसा, अधीर रंजन चौधरी के काफिले का एक्सीडेंट, कई सुरक्षाकर्मी घायल

West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…

Last Updated: April 9, 2026 07:06:05 IST

Israel Attack On Lebanon: 250 मौतों से दहला लेबनान! सड़क पर बिखरी पड़ी हैं लाशें; सीजफायर के बीच इजरायल ने की बमबारी

Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…

Last Updated: April 9, 2026 06:23:09 IST

UP Petrol Diesel Price 9 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों का खेल बदला! राहत की उम्मीद या जेब पर नया वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 9, 2026 06:09:37 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…

Last Updated: April 9, 2026 06:06:22 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST