<
Categories: देश

संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलने से भिड़े दो समुदाय, भड़की हिंसा, 24 घंटे इंटरनेट बंद, धारा 163 लागू

Sundargarh Violence News: ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में एक घर में संदिग्ध दूषित खाना मिलने के बाद तनाव फैलने के बाद, जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं.

Sundargarh Violence News: ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में एक घर में संदिग्ध दूषित खाना मिलने के बाद तनाव फैलने के बाद, जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. गुरुवार शाम 6 बजे से पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 भी लागू कर दी गई है.

क्या है सुंदरगढ़ जिला कलेक्टर का कहना?

सुंदरगढ़ के जिला कलेक्टर शुभंकर मोहपात्रा ने कहा कि मुख्य बाज़ार इलाके में जो हिंसा भड़की थी, वह अब शांत हो गई है, और हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और BNS की धारा 163 लागू है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए, हम पूरे सुंदरगढ़ शहर में BNS की धारा 163 लागू करने की तैयारी कर रहे हैं. शाम 6 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. हम आम जनता से अपील करते हैं कि वे कोई भी अफवाह न फैलाएं और शहर में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. हम शांति समिति के साथ सलाह-मशविरा करके इस मामले को बाद में सुलझाएंगे और एक बैठक के ज़रिए सामान्य स्थिति बहाल करेंगे.

पुलिस मौके पर पहुंची

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीजेंट मार्केट इलाके में एक खास समुदाय की गुस्साई भीड़ ने नारी कल्याण केंद्र के पास एक घर में तोड़फोड़ की. इस घटना के दौरान, भीड़ ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी और एक कार और एक स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचें और हिंसा को काबू में किया. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. DIG बृजेश राय ने कहा कि आज हमें जानकारी मिली कि सुंदरगढ़ के मुख्य बाज़ार में एक संदिग्ध खाने की चीज को लेकर हुए विवाद पर हिंसा भड़क गई है. जानकारी मिलते ही ज़िले के एडिशनल SP और SDPO तुरंत मौके पर पहुंचे.

इलाके में लगी धारा 163

जब पुलिस टीम पहुंची, तो दोनों तरफ के लोग बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक फिर से हिंसा भड़क गई और पत्थरबाज़ी शुरू हो गई. हिंसा को काबू में कर लिया गया और दोनों पक्षों से बातचीत की गई. इलाके में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 163 लगा दी गई है और सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इलाके में शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें. इलाके में दस प्लाटून फोर्स तैनात की गई है. हमें उम्मीद है कि लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे और सुंदरगढ़ में शांति बनाए रखेंगे, जो सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है. SP को मामले को सुलझाने के लिए शांति समिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है. हमें उम्मीद है कि इलाके में जल्द ही शांति बहाल हो जाएगी. ज़िला प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Movement of Venus: शुक्र की उल्टी चाल से किस्मत का खुलेगा नया रास्ता! रिश्ते और आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

Movement of Venus: 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: September 20, 2026 19:10:26 IST

तुम मेरे लकी चार्म हो…डायरेक्टर की ये बात सच साबित हुई? ‘हनुमान अंश’ से बदली 13 साल के विहान की जिंदगी

Child actor Vihaan Shej: संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश'…

Last Updated: September 20, 2026 18:38:14 IST

Asian Games 2026: रद्द हुआ एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल, तो बिना खेले कौन जीतेगा गोल्ड? जानें नियम

Asian Games 2026: बड़े ICC टूर्नामेंट के दौरान, फाइनल या नॉकआउट में अक्सर एक रिजर्व…

Last Updated: September 20, 2026 18:19:23 IST

Banda: छोटे बेटे ने बुजुर्ग पिता पर बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे, हालत गंभीर, बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर उनके छोटे बेटे…

Last Updated: September 20, 2026 17:01:25 IST

काजल राघवानी को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, फॉर्च्यूनर पर हुआ पथराव, टूटे कई शीशे, ऐसे बचीं एक्ट्रेस

Kajal Raghwani event: बिहार शरीफ में ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान भोजपुरी कलाकार काजल…

Last Updated: September 20, 2026 16:28:44 IST

KBC 18: खीर मिलेगी? गौरव कपूर ने अमिताभ बच्चन की ले ली चुटकी, KBC के मंच पर खूब हुई हंसी ठिठोली

KBC 18: वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता ने जमकर हंसी-मजाक किया. वरुण ने…

Last Updated: September 20, 2026 15:46:10 IST