<
Categories: देश

Maharashtra civic poll results 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! निकाय चुनाव नतीजे अब नहीं आएंगे कल, जानिए क्या है नई तारीख

Maharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने महाराष्ट्र म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत चुनाव पर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि राज्य भर के सभी चुनावों के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किया जाएगा.

Maharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने महाराष्ट्र म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत चुनाव पर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि राज्य भर के सभी चुनावों के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किया जाएगा. भले ही कुछ काउंसिल के लिए वोटिंग पहले ही पूरी हो गई है.

करीब 20 म्युनिसिपल काउंसिल में कानूनी मामले के पेंडिंग होने की वजह से वोटिंग में देरी हुई है, और अगर नतीजे अलग-अलग दिनों में घोषित किए गए तो उनमें अंतर आ सकता है. पिटीशन में कहा गया था कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक साथ घोषणा करना जरूरी है.

महाराष्ट्र निकाय चुनाव राज्यभर में मतदान शुरू

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में आज नगरपरिषद और नगरपंचायत चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह कई क्षेत्रों में ठंड का असर दिखाई दिया है. जिससे मतदान की रफ्तार धीमी रही है. कुछ जगहों पर EVM मशीनों में तकनीकी खराबी भी सामने आई है.

जलगांव जिला

जलगांव जिले की 18 नगरपालिकाओं में मतदान जारी है.

नगरसेवक की 464 सीटों के लिए 1,555 उम्मीदवार मैदान में है.

नगराध्यक्ष की 18 सीटों के लिए 77 उम्मीदवार रिंग में है.

24 नगरसेवक और 1 नगराध्यक्ष निर्विरोध चुने गए है.

6 तालुकों के 12 प्रभागों में चुनाव आगे बढ़ाया, अब 20 दिसंबर को मतदान होगा.

कई स्थानों पर भाजपा और शिंदे गुट आमने-सामने, जबकि कई जगह विरोधी दलों के साथ मिलकर सत्ताधारी गुट चुनाव में उतरे है.

पालघर जिला

पालघर जिले की 3 नगरपरिषद और 1 नगरपंचायत में मतदान शुरू है.

1,16,660 मतदाता, 125 मतदान केंद्र

पालघर नगरपरिषद में सबसे ज्यादा 56 केंद्र, 55,727 मतदाता है.

परभणी जिला

परभणी जिले के 7 नगरपालिकाओं में मतदान शुरू है.

पाथरी, मानवत, सेलू, सोनपेठ, पूर्णा, गंगाखेड और जिंतूर में शांतिपूर्ण मतदान है.

यवतमाल जिला

आर्णी के मतदान केंद्र क्रमांक 9 पर EVM कंट्रोल यूनिट में प्रेस एरर है.

मतदान 20 मिनट देरी से शुरू है.

जालना जिला- भोकरदन

मतदान केंद्र क्रमांक 8 पर EVM खराब, मतदान शुरू नहीं हो पाया है.

15 मिनट से तकनीकी मरम्मत जारी, मतदाता नाराज है.

सातारा जिला

सातारा, म्हसवड, पाचगणी, रहिमतपुर, कराड, मलकापूर और मेढा नगरपंचायत में मतदान शुरू है.

3 लाख से अधिक मतदाता, 374 मतदान केंद्र, 2352 कर्मचारी तैनात है.

कई जगह जोरदार मुकाबले देखने को मिल रहा है.

नांदेड जिला

नांदेड जिले के 10 नगरपालिकाओं व 1 नगरपंचायत में मतदान है.

2,45,494 मतदाता, 291 मतदान केंद्र है.

71 नगराध्यक्ष और 873 नगरसेवक उम्मीदवार मैदान में है.

उमरी, हदगाव, मुदखेड, देगलूर, किनवट, बिलोली, भोकर, कुंडलवाड़ी, लोहा, कंधार और हिमायतनगर में मतदान जारी है.

इस चुनाव में सांसद अशोक चव्हाण और विधायक प्रताप पाटील चिखलीकर की प्रतिष्ठा दांव पर है.

गोंदिया जिला

गोंदिया, तिरोडा नगरपरिषद और सालेकसा, गोरेगांव नगरपंचायत में मतदान है.

98 सीटों के लिए 209 मतदान केंद्र है.

1,65,881 मतदाता आज मतदान कर 4 नगराध्यक्ष और 94 नगरसेवकों का भविष्य तय करेंगे.

सुबह की कड़ाके की ठंड के कारण मतदान केंद्रों पर कम भीड़ है.

वाशिम जिला

रिसोड, कारंजा, मंगरुळपीर नगरपरिषद और मालेगांव नगरपंचायत में मतदान है.

178 मतदान केंद्र, 961 कर्मचारी, 928 पुलिसकर्मी तैनात है.

कुल 1,48,581 मतदाता, परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ी.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

India Vs Afghanistan 2nd T20I Live Streaming:IND vs AFG 2nd T20I: अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, इस गेंदबाज ने बढ़ाई टेंशन; जानें कहां देखें मैच

India Vs Afghanistan 2nd T20I Live Streaming:भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज़…

Last Updated: September 14, 2026 14:14:00 IST

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए कैसे खरीदें टिकट? जानिए कीमत और बुकिंग की पूरी डिटेल्स

India vs Afghanistan 2nd T20I Tickets: दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया का घरेलू मैदान…

Last Updated: September 14, 2026 14:16:38 IST

मुंबई के सबसे अमीर गणपति, 66 किलो सोना…335 किलो चांदी से सजी मूर्ति; मिला 703 करोड़ का बीमा

Mumbai's richest Ganpati Idol: मुंबई के किंग्स सर्कल में GSB महागणपति के दर्शन शुरू हो…

Last Updated: September 14, 2026 13:52:37 IST

Hartalika Teej Vrat Katha: कठोर तपस्या के बाद पार्वती को मिले थे शिव! हरतालिका तीज पर जरूर सुनें महादेव-पार्वती की ये कथा

Hartalika Teej Katha: 14 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है. पूजा के दौरान…

Last Updated: September 14, 2026 13:49:25 IST

Viral Video: नहर किनारे रील बना रहे थे लड़के, अचानक बन गए बतख; सरेआम कांड होते देख लोगों ने भी पकड़ लिया सिर!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा…

Last Updated: September 14, 2026 13:42:34 IST

Gurugram: महिला संग लड़कों ने की बदतमीजी! कार से किया पीछा, फिर उसकी बाइक को मारी टक्कर, FIR दर्ज

गुरुग्राम की एक महिला बाइकर ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसका पीछा…

Last Updated: September 14, 2026 13:24:37 IST