Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की बीच सड़क पर हत्या कर दी. हमलावर ने पहले कार से दोपहिया वाहन सवार युवक को टक्कर मारी. फिर गिराकर उसे डंडों से पीटकर हत्या कर दी.
महाराष्ट्र में दोस्तों ने किया कत्ल
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां व्यापारिक वर्चस्व और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही बचपन के दोस्त की सरेआम हत्या कर दी. गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्य सड़क पर हुई इस वारदात को देखकर लोग सहम गए. आरोप है कि हमलावर ने पहले कार से दोपहिया वाहन सवार युवक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे युवक पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए. घटना के बाद आरोपी खुद सिडको पुलिस थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया. वारदात का वीडियो भी सामने आने की जानकारी है.
मृतक की पहचान 37 वर्षीय देवेश उर्फ बंटी चंद्रेश दीक्षित के रूप में हुई है. वह एन-7 इलाके का रहने वाला था और मेस चलाने के साथ दूसरे कारोबार तथा सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा था. आरोपी पवन दिलीप पाराशर भी उसी इलाके में रहता है. बताया जा रहा है कि दोनों बचपन के दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़े थे. दोनों होटल और बार में सुरक्षा गार्ड यानी बाउंसर उपलब्ध कराने का काम भी करते थे. कारोबार में वर्चस्व को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ने लगा. कुछ महीने पहले हुए कथित अपमान को भी इस वारदात की वजह माना जा रहा है.
🚨 महाराष्ट्र में दिनदहाड़े खूनी हमला आखिर कानून का डर कहाँ है? महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि कार से स्कूटर को टक्कर मारने के बाद युवक पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आखिर पुरानी रंजिश में कोई इंसान इतना हैवान कैसे बन सकता है? सरेआम ऐसी वारदातें कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं! गुनहगारों को सख्त सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। सड़कें दुश्मनी निकालने का मैदान नहीं हैं #Maharashtra #ChhatrapatiSambhajinagar #CrimeNews #JusticeForVictim
— Sahil chabra (@sahii199) October 23, 2026
जानकारी के मुताबिक, बंटी गुरुवार सुबह रोज की तरह जिम गया था. करीब 10:30 बजे वह मोपेड से घर लौट रहा था. इसी दौरान आरोपी ने कार से उसका पीछा किया। बजरंग चौक से बलिराम पाटिल चौक की ओर जाते समय मंगेश गैस एजेंसी के सामने कार ने बंटी की मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बंटी सड़क पर जा गिरा और उसकी मोपेड दूर जा गिरी.
आरोप है कि टक्कर के बाद पवन कार से उतरा और डंडे से बंटी के सिर और चेहरे पर कई वार किए. सड़क पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से कार लेकर चला गया. इसके बाद वह खुद सिडको पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…