India News,(इंडिया न्यूज),Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। जहां अब महाराष्ट्र में रोजाना छत्रपति शिवाजी के विचारों का ऑडियो कुछ मिनट के लिए चलाया जाएगा। जिसके बारे में जानकारी देते हुए महराष्ट्र सरकार ने कहा कि, अब से रोजाना छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और उपलब्धियों को ऑडियो के रूप में कुछ मिनट तक चलाया जाएगा। बता दें कि, सरकार के तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि, महाराष्ट्र सरकार की ये अनोखी पहल लगभग एक साल तक जारी रखा जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि, इस नई पहल की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि, महाराष्ट्र के मंत्रालय में एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली है। इसका इस्तेमाल कभी-कभी परिसर में निर्देश जारी करने के लिए किया जाता था। अब इस प्रणाली का उपयोग हर दिन सुबह 10.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और उनके आदर्शों को सुनाने के लिए किया जाएगा। ऑडियो हर दिन दो से तीन मिनट के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान शिवाजी महाराज के विचार, उनके जीवनकाल की प्रमुख उपलब्धियां, उनके आदर्श और उनके विचारों सहित अन्य बातें शामिल होंगी। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार और संस्कृति मंत्री सुधीर मुनंगटीवार मौजूद थे।
Maharashtra
ये भी पढ़े