India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को मिली करारी हार और महाविकास अघाड़ी की असफलता ने नए राजनीतिक रास्ते खोल दिए हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद शिवसेना उद्धव गुट ने कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। शिवसेना उद्धव गुट ने शनिवार (11 जनवरी, 2025) को घोषणा की कि वे मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेंगे, जो महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक के लिए एक बड़ा झटका है।
दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इससे पहले महाविकास अघाड़ी के सबसे बड़े नेता शरद पवार ने सीएम फडणवीस की तारीफ की थी। खुद उद्धव ठाकरे ने भी फडणवीस की तारीफ की थी। यानी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने फडणवीस के लिए नरम रुख दिखाना शुरू कर दिया था। अब खुद देवेंद्र फडणवीस ने इन तारीफों का जवाब दिया है।
Maharashtra Politics (महाराष्ट्र की राजनीति)
महा विकास अघाड़ी में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच महायुति गठबंधन में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से लगातार एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबर आई। चुनाव से पहले तक मुख्यमंत्री की कमान संभाल रहे एकनाथ शिंदे को उपमुख़्यमंत्री के पद से संतोष करना पड़ा। मंत्री पद भी मनमुताबिक नहीं मिलने पर एकनाथ शिंदे की नाराजगी की चर्चाएं आम हैं।
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देवेंद्र फडणवीस ने खुद संकेत दिए हैं कि नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे और भाजपा के बीच गठबंधन हो सकता है। फडणवीस ने बयान दिया है कि उद्धव ठाकरे हमारे दुश्मन नहीं हैं। यहां तक कि ठाकरे ने भी कहा है कि कल क्या होगा, यह वह नहीं कह सकते। चूंकि दोनों पार्टियां सकारात्मक रुख अपना रही हैं, इसलिए कहा जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव में ठाकरे और भाजपा साथ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हाल ही में नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में फडणवीस का इंटरव्यू भी लिया गया।
इस इंटरव्यू में फडणवीस ने राज ठाकरे या उद्धव ठाकरे के बारे में पूछे गए सवाल का सांकेतिक जवाब दिया। उद्धव ठाकरे पहले हमारे दोस्त थे। अब राज ठाकरे हमारे दोस्त हैं। लेकिन फडणवीस ने बयान दिया है कि उद्धव ठाकरे हमारे दुश्मन नहीं हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव से पहले फडणवीस ने नए गठबंधन के संकेत दिए हैं।