<
Categories: देश

बीजेपी की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, जानिए कौन हैं वो और क्या है उनका राजनीतिक करियर

Who is Ritu Tawde: महायुति गठबंधन ने मुंबई के महापौर पद के लिए भाजपा नेता रितु तावड़े के नाम का एलान कर दिया है. इसकी औपचारिक घोषणा भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने की है. जानिए कौन हैं रितु तावड़े.

Mumbai Mayor Ritu Tawde: मुंबई के अगले महापौर को लेकर कई दिनों से उठापटक चल रही थी. आखिरकार अब ये सवाल सुलझ गया है. भारतीय जनता पार्टी ने ऋतु तावड़े को महापौर पद के लिए चुन लिया है. रितु तावड़े घाटकोपर के वार्ड 132 का प्रतिनिधित्व करती हैं. वहीं, शिवसेना ने उप महापौर पद के लिए मगाथाने के पार्षद संजय शंकर घड़ी का नाम सामने किया है.  चलिए जानते हैं कि कौन हैं मुंबई की नवनिर्वाचित मेयर.

कौन हैं रितु तावड़े?

भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े मुंबई की राजनीति में कई वर्षों से सक्रिय हैं. वे तीन बार बीएमसी की पार्षद चुनी जा चुकी हैं. पहली बार 2012 में उन्होंने वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर बीएमसी में कदम रखा. इसके बाद 2017 में वे वार्ड नंबर 121 से फिर से पार्षद बनीं. ताजा बीएमसी चुनाव 2026 में, 15 जनवरी को हुए मतदान में वे वार्ड नंबर 132 से चुनी गईं. इससे पहले तावड़े बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, वे जमीनी स्तर पर काफी सक्रिय रहती हैं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम करने का उन्हें अच्छा अनुभव है. वे स्थानीय लोगों से सीधे जुड़ने के लिए भी जानी जाती हैं.

पहले कांग्रेस से रहा है नाता

आपको बता दें कि रितु तावड़े पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन साल 2012 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा. मुंबई में भाजपा को पहली बार अपना महापौर मिलने जा रहा है.

कई कैंडिडेट के नाम थे प्रस्तावित

मुंबई के मेयर के लिए कई दिनों से हलचल चल रही थी. 29 जनवरी तक, कई महिला पार्षदों को मेयर की भूमिका के लिए मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. भाजपा की 36 महिला नगरसेवकों में रेखा म्हात्रे, सलूजा सुतार, अदिति नाइक, अंजनी भोईर, दयावती शेवाले, नेत्रा शिर्के, वैष्णवी नाइक, शुभांगी पाटिल और वकील भारती पाटिल सभी पर विचार किया गया था. लेकिन अब रितु तावड़े का नाम फाइनल हो गया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

मासूम कबूतर बना शातिर चोर, पलक-झपकते ही कर दिया ऐसा कांड, लोग हो गए हैरान!

राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) के हैरान करने वाला मामले (Shocking Incident) का एक वीडियो सोशल…

Last Updated: February 7, 2026 13:38:37 IST

Video: ‘अब भोजपुरी गाना बजेगा’, मैदान के बाद ड्रेसिंग रूम में भी वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पवन सिंह के गाने पर किया जबरदस्त डांस

वैभव सूर्यवंशी डांस: अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी…

Last Updated: February 7, 2026 13:37:04 IST

Bumrah Health Update: T20 World Cup के पहले मैच में भारत को लगा बड़ा झटका! बुमराह हुए बाहर, ये गेंदबाज बचाएगा लाज!

T20 World Cup: USA के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! बुमराह…

Last Updated: February 7, 2026 13:38:20 IST

बेहतरीन लुक और कंफर्ट के साथ आती हैं Hero Xtreme 250R और Bajaj Pulsar N250, जानें पर्फॉमेंस और माइलेज में कौन है ज्यादा दमदार

बाइक लेने से पहले उसी सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से तुलना कर लेना…

Last Updated: February 7, 2026 13:30:15 IST

तमाशा बन गई जिंदगी: मुंह में पेट्रोल भरकर आग से खेल रहा था युवक, एक झटके में शरीर बना आग का गोला!

Lahore Stunt Accident: पाकिस्तान के लाहौर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की…

Last Updated: February 7, 2026 13:29:21 IST